धर्मेंद्र नही इस अभिनेता से शादी करने वाली थी ड्रीम गर्ल, ऐसे टूटा ये रिश्ता!

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के जीवन से जुड़ी कुछ दिचस्प बाते। बता दें कि लगभग 5 दशकों से फिल्मी पर्दे पर अपनी शानदार अभिनय का जौहर दिखा रही अभिनेत्री हेमा मालिनी अपनी अभिनय के अलावा खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं। यहीं वजह है कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ड्रीम गर्ल के नाम से भी जाना जाता हैं। इन्होंने कई सारी सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है जिसे फैन्स आज भी देखना बहुत पसंद करते हैं। इन फिल्मों में शोले, क्रांति, नसीब, सत्ते पे सत्ता, बागबान जैसे ढेरों फिल्में शामिल हैं। बता दें कि आज 16 अक्टूबर को ड्रीम अपनी 71 वें जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए जानें उनसे जुड़ी कुछ बातें..

धर्मेंद्र नही इस अभिनेता से शादी करने वाली थी ड्रीम गर्ल, ऐसे टूटा ये रिश्ता!
Third party image reference
दोस्तों बता दें कि हेमा मालिनी भले ही धर्मेंद्र के प्यार में पागल थीं लेकिन घरवालों ने उनकी शादी एक दूसरे सुपरस्टार से तय कर दी थी। दोनों की शादी की सारी तैयारियां भी हो चुकी थीं और शादी के लिए सभी मद्रास भी पहुंच चुके थे। इसी दौरान धर्मेंद्र ने बीच में आकर कुछ ऐसा किया कि इन दोनों की शादी टूट गई।
दरअसल, हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल में इस वाकये के बारे में बताया है। हेमा ने अपने पेरेंट्स से धर्मेंद्र और अपने रिश्तों को छुपाया था. इसकी वजह शायद धर्मेंद्र की शादीशुदा जिंदगी रही होगी। वहीं जब हेमा के घरवालों को पता चला तो हर कोई इस रिश्ते के खिलाफ था। घरवालों ने हेमा और धर्मेंद्र के मिलने पर भी रोक लगा दी। उन दिनों हेमा, जीतेंद्र के साथ दो फिल्में कर रही थीं, दोनों में अच्छी दोस्ती भी थी।

Third party image reference
हेमा के घरवालों ने जीतेंद्र के साथ उनकी शादी फिक्स कर दी। जीतेंद्र के दिल में शुरुआती दौर में हेमा के लिए फीलिंग्स थीं। उन्होंने हेमा से जाहिर भी की थीं लेकिन बाद में ये दोनों सिर्फ दोस्त ही रहे। वहीं घरवालों के कहने पर दोनों शादी के लिए राजी हो गए। दोनों के परिवार शादी की रस्मों के लिए मद्रास भी पहुंच गए थे।

Third party image reference
वहीं धर्मेंद्र को वहां देख हेमा के पिता बहुत नाराज हुए। लोगों ने धर्मेंद्र को वहां से चले जाने के लिए कहा लेकिन वो नहीं हिले। काफी बहस के बाद आखिरकार धर्मेंद्र और हेमा को अकेले में बात करने की अनुमति मिली। जीतेंद्र और हेमा की फैमिली बाहर खड़ी इंतजार कर रही थी। वहीं हेमा जैसे ही बाहर निकलीं उनके चेहरे से साफ जाहिर था कि वो बहुत रोई हैं। बाहर आते ही उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। हेमा के इस फैसले से जीतेंद्र बहुत नाराज भी हुए थे। बाद में जीतेंद्र की शादी, उनकी गर्लफ्रेंड शोभा से हुई और हेमा की धर्मेंद्र से।
धर्मेंद्र नही इस अभिनेता से शादी करने वाली थी ड्रीम गर्ल, ऐसे टूटा ये रिश्ता! धर्मेंद्र नही इस अभिनेता से शादी करने वाली थी ड्रीम गर्ल, ऐसे टूटा ये रिश्ता! Reviewed by Admin on 11:38 PM Rating: 5
Powered by Blogger.