आप यकीन नहीं करोगे, ऑनस्क्रीन बहू से प्यार कर बैठे थे बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी


Third party image reference
बॉलीवुड की दुनिया में ऐसे कई एक्टर हुए हैं जिन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन बहन को अपनी पत्नी बनाया। वहीं ऐसे भी कई अभिनेता हुए हैं जिन्होंने अपनी ऑन स्क्रीन बीवी को ही रियल लाइफ बीवी चुना। आपने भी ऐसे कई अभिनेताओं और उनके ऐसे रिश्तो के बारे में सुना होगा, लेकिन आपने ऐसे किसी अभिनेता के बारे में नहीं सुना होगा जिसका अपनी ऑनस्क्रीन बहू के साथ रियल लाइफ में लव रिलेशन रहा हो। आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं। उस एक्टर को शायद आप भी अच्छी तरीके से जानते होंगे, बस आपको नाम बताने की जरूरत है।

Third party image reference
वह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी कहे जाने वाले आलोक नाथ हैं। इन्होंने बॉलीवुड की 50 से ज्यादा फिल्मों के लिए काम किया है। वह ज्यादातर फिल्मों में बाबूजी के किरदार में नजर आते हैं आपने उनको कई फिल्मों में देखा होगा। आलोक नाथ जी टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। टीवी धारावाहिकों के लिए काम कर चुके आलोकनाथ ने दूरदर्शन सीरियल के लिए भी काम किया था। दूरदर्शन पर साल 1986 में एक बुनियाद नामक धारावाहिक डीडी नेशनल पर प्रसारित होता था, जिसमें एक्ट्रेस नीना गुप्ता और आलोक नाथ ने एक साथ काम किया था। नीना गुप्ता ने इस सीरियल में एक संस्कारी बहु और आलोक नाथ जी ने एक ससुर का किरदार निभाया था। उसी दौरान नीना और आलोक एक दूसरे से दिल लगा बैठे थे। इनका अफेयर लंबे समय तक रहा था, लेकिन फिर दोनों अलग हो गए थे। किन्ही कारणों से आलोकनाथ ने नीना से दूरी बना ली।

Third party image reference
नीना गुप्ता से अलग होने के बाद आलोक नाथ ने साल 1987 में विवाह करके घर बसा लिया। उनकी धर्मपत्नी का नाम आशी सिंह है। आलोक नाथ जी के दो बच्चे भी हैं।
आप यकीन नहीं करोगे, ऑनस्क्रीन बहू से प्यार कर बैठे थे बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी आप यकीन नहीं करोगे, ऑनस्क्रीन बहू से प्यार कर बैठे थे बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी Reviewed by Admin on 9:42 AM Rating: 5
Powered by Blogger.