बादाम का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। बादाम में विटामिन, प्रोटीन, वसा और कई मिनरल तत्व पाए जाते हैं। भिगोकर बादाम खाने से शरीर को बहुत ताकत मिलती है। बहुत से लोग बादाम खाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से उनका स्वास्थ्य प्रभावित होता है। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको बादाम खाते समय नहीं करनी चाहिए। नहीं तो इससे आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है।
Third party image reference
बादाम में कैलोरी और वसा की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। 100 ग्राम बादाम खाने से शरीर को 50 ग्राम वसा प्राप्त होती है। लेकिन बादाम में पाई जाने वाली वसा का बड़ा हिस्सा मोनोसैचुरेटेड होता है, जो हमारे हृदय के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन बता दें कि जो लोग बादाम खाते हैं और एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उनके शरीर में यह वसा जमने लगती है और ऐसे लोग मोटे होने लगते हैं।
Third party image reference
एक स्वस्थ व्यक्ति को 1 दिन में एक औंस बादाम खाने चाहिए। बादाम को आप गिन कर नहीं, बल्कि उनका वजन तोलकर खाएं, क्योंकि बादाम का आकार छोटा-बड़ा होता है। अगर आप ज्यादा बादाम खाते हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। अगर आप ज्यादा बादाम खाते हैं तो इससे आपको पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे- कब्ज, पेट फूलना, पाचन तंत्र का गड़बड़ होना आदि समस्याएं हो सकती हैं। बादाम में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। ज्यादा बादाम खाने से यह पच नहीं पाता।
बादाम खाते समय नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी
Reviewed by Admin
on
9:02 AM
Rating: