शादी में मिला था निक जोनस को सिलेंडर लाने का काम, प्रियंका चोपड़ा ने खुद किया खुलासा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द पिंक इज स्काई के प्रमोशन में जुटी हुई हैं, जिसकी वजह से वे बढ़ चढ़कर इवेंट्स में हिस्सा लेती हुई नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा कपिल शर्मा के शो में जा पहुंची, जहां उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्म के बारे में बातचीत की, बल्कि अपने पति निक जोनस के बारे में भी खुलकर बात की। इस दौरान एक बार फिर उनकी शादी का चर्चा शुरू हुआ, जिसका जवाब उन्होंने बड़े मजाकिया अंदाज में दिया।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की है, जिसमें से तमाम फिल्में हिट हुई हैं। इसी कड़ी में उनकी अगली फिल्म भी जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फ़िल्म को लेकर वे बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। बता दें कि तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं, जिसके लिए वे थोड़ी घबराई हुई भी हैं, लेकिन वे जमीन से जुड़ी हुई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने दम लर बॉलीवुड में नाम फेम बनाया है। खैर, यहां हम उनकी शादी की बात कर रहे हैं, जिसके बारे में कपिल शर्मा ने उनसे शो में पूछा और फिर प्रियंका चोपड़ा ने भी एक सवाल दाग दिए।

शादी में निक ने क्या काम किया था?


Third party image reference
कपिल शर्मा ने शो में प्रियंका चोपड़ा से पूछा कि शादी में निक जोनस ने क्या काम किया था? इसका जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि शादी से ठीक 10 दिन पहले उनकी फैमिली भारत आ गयी थी, जिसकी वजह से उन लोगों ने हमारी बहुत मदद की, ताकि मैं फ़िल्म की शूटिंग आराम से कर लूं। इतना ही नहीं, निक जोनस को उस समय सिलेंडर लाने के लिए भेजा गया था, जिसके बाद वे खुशी खुशी लेकर आये थे। मतलब साफ है कि निक जोनस ने अपनी शादी में ऐसे छोटे मोटे काम बहुत किये हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने कपिल से पूछा ये सवाल


Third party image reference
अपनी बात खत्म करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा से सवाल पूछते हुए कहा कि यदि आपकी मम्मी और पत्नी में से कोई एक आपको बुलाये तो आप क्या करेंगे? मतलब अगर दोनों ने एक साथ बुलाया तो आप किसके पास जाएंगे? इसका जवाब देते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता है कि ये दोनों एक साथ ही होते हैं और इनका गिरोह चलता है मेरे खिलाफ। ये सुनकर कपिल शर्मा की मम्मी ने पीछे से बोला कि अरे, ये तो अपनी पत्नी के पास ही सबसे पहले जाएगा।
शादी में मिला था निक जोनस को सिलेंडर लाने का काम, प्रियंका चोपड़ा ने खुद किया खुलासा शादी में मिला था निक जोनस को सिलेंडर लाने का काम, प्रियंका चोपड़ा ने खुद किया खुलासा Reviewed by Admin on 9:21 PM Rating: 5
Powered by Blogger.