गर्भावस्था के दौरान सही आहार से महिला का स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही है साथ ही साथ गर्भस्थ्य शिशु का भी शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से होता है। जब माँ बनने का पहला पहला अनुभव होता है तो उन्हें ये नहीं पता होता है कि वो किन किन बातों का विशेष ध्यान रखेंं। अपने खान पान में किस तरह के बदलाव करें। चूँकि इन बातोंं का जानना एक माँ के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि कौन से फल गर्भावस्था के समय महिलाओं को नहीं खाने चाहिए…
ये फल गर्भावस्था के समय न खाएं
1.अंगूर

डॉक्टर भी गर्भवती महिलाओं को उसके गर्भावस्था के अंतिम तिमाही में अंगूर खाने से मना करते हैं क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है। इसलिए बहुत ज़्यादा अंगूर खाने से असमय प्रसव पीड़ा हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि गर्भावस्था के समय अंगूर न खायें।
2. अनानास

गर्भावस्था के समय अनानास खाना स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके सेवन से भी जल्दी प्रसव की संभावना बढ़ जाती है।
3. कच्चा पपीता

गर्भावस्था के समय कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए। कच्चा पपीता खाने से प्रसव जल्दी होने की संभावना होती है।
पका पपीता खा सकती हैं…
गर्भावस्था के समय तीसरे और अंतिम तिमाही के समय पका हुआ पपीता खाना बहुत अच्छा होता है। पके हुए पपीते में विटामिन सी और अन्य पौष्टिक तत्वों की प्रचुरता होती है, जो गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों जैसे कब्ज़ को रोकने में मदद करता है। शहद और दूध के साथ मिश्रित पका पपीता गर्भवती के लिए एक उत्कृष्ट टॉनिक के समान होता है।
कौन से फलों को गर्भावस्था के समय भूलकर भी नहीं खाना चाहिए
Reviewed by Admin
on
9:05 AM
Rating:
Reviewed by Admin
on
9:05 AM
Rating:


