इस हैंडसम लड़के के साथ रात को चाचा के घर पहुंची जाह्नवी, जानिए कौन है यह मिस्ट्री बॉय

आज के जनरेशन की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक जाह्नवी कपूर ने 2018 में आई फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था । जाह्नवी हमेशा अपने स्टाइलिश कपड़ों की वजह से चर्चा में रहती है । बीती रात वह अपने चाचा अनिल कपूर के घर दिवाली पार्टी में पहुंची थी इस दौरान वह एक हैंडसम लड़के के साथ दिखी थी । अब सोशल मीडिया पर यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह लड़का है कौन ? तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में वही बताने जा रहे हैं ।

Third party image reference

जानिए कौन है यह मिस्ट्री बॉय

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जाह्नवी कपूर के साथ खड़ा इस लड़के का नाम अक्षत राजन है जो बचपन से ही जाह्नवी कपूर के काफी करीब है । जब जाह्नवी ने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा था उससे पहले इनका नाम अक्षत राजन के साथ जुड़ चुका है और यहां तक की कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल हुए थे जो आप हमारी पोस्ट में देख सकते हैं

Third party image reference

बचपन से ही है काफी अच्छे दोस्त

जाह्नवी कपूर और अक्षत राजन बचपन से ही काफी अच्छे दोस्त हैं । बता दें कि इनके पापा अभिजीत राजन एक कंस्ट्रक्शन बिजनेस मैन है और अब खुद अक्षत भी अपने बाबा के बिजनेस में साथ दे रहे हैं । हाई प्रोफाइल पर्सन होने के कारण बचपन से ही बोनी कपूर के घर अक्षत का आना जाना रहता था, इसी बीच जाह्नवी और अक्षत की दोस्ती गहरी होती चली गई और साल 2016 में इन दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें दोनों किस करते हुए नजर आ रहे थे ।

Third party image reference

दिवाली पार्टी में दिखी गजब की बॉन्डिंग

आप इन तस्वीरों में देख सकते हो कि अक्षत राजन और जाह्नवी कपूर के बीच पर गजब की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। बीती रात अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में इन दोनों को एक साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए भी देखा गया था । अगर हम बात करें लुक्स की तो जाह्नवी कपूर क्रॉप टॉप और गोल्ड कलर के लहंगे में नजर आ रही थी, इसी के साथ न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर में जाह्नवी ने अपना लुक कंप्लीट किया तो वही अक्षत भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे थे ।

Third party image reference
दोनों ने साथ में कैमरे के सामने काफी पोज दिए और अब इनकी यह तस्वीरें इंटरनेट पर जोरों शोरों से वायरल हो रही है। अक्षत राजन के बाद जाह्नवी कपूर का नाम इशान खट्टर से भी जुड़ चुका है ।
इस हैंडसम लड़के के साथ रात को चाचा के घर पहुंची जाह्नवी, जानिए कौन है यह मिस्ट्री बॉय इस हैंडसम लड़के के साथ रात को चाचा के घर पहुंची जाह्नवी, जानिए कौन है यह मिस्ट्री बॉय Reviewed by Admin on 1:46 AM Rating: 5
Powered by Blogger.