भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है| इस मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार अब तक रहा है| इस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला भारतीय कप्तान कोहली ने किया था| भारतीय टीम ने इस मैच की पहली पारी में 601 रन 5 विकेट पर बनाकर पारी घोषित की थी|
Third party image reference
इस स्कोर का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 275 रनों पर पहली पारी में ऑल आउट हो गई| इस मैच के तीसरे दिन रोहित शर्मा के साथ एक अजीब घटना हुई और ऐसी घटना पहले हुए कई मैचों में भी देखने को मिली है| दरअसल हुआ कुछ ऐसा था कि लाइव चल रहे मैच में रोहित शर्मा का एक फैन सुरक्षा घेरे को तोड़ कर मैदान के अंदर आ गया|
Third party image reference
हिटमैन रोहित शर्मा के इस फैन ने रोहित शर्मा के नाम वाली जर्सी पहनी हुई थी और यह फैन स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के पैरों में पड़ गया| इस दौरान रोहित शर्मा का संतुलन बिगड़ गया था और वो मैदान पर गिर गए थे| रोहित शर्मा को भी इस बात का अंदाजा बिल्कुल नहीं था कि सुरक्षा घेरे को तोड़ कर यह फैन उनके साथ लाइव चल रहे मैच में ऐसी हरकत कर देगा|
Third party image reference
रोहित शर्मा के साथ ऐसी अजीब घटना पर कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने बड़े सवाल खड़े कर दिए है| इस घटना के समय 'स्टार स्पोर्ट्स' पर सुनील गावस्कर कमेंट्री कर रहे थे और उन्होंने कहा- इस तरह की घटना इसीलिए होती है क्योंकि सुरक्षाकर्मी स्टेडियम में मौजूद भीड़ पर ध्यान ना देने की बजाय फ्री में मुक्त मैच का लुफ्त उठाते है|
COPYRIGHT: FILMY CLAP
सुनील गावस्कर ने कहा- ऐसी घटना होना लाइव मैच के दौरान आम बात हो गई है| इससे आगे सुनील ने सुरक्षाकर्मियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस समय घटना हुई उस समय कैमरे में चेक करना चाहिए कि सुरक्षाकर्मी मैच देख रहा था या भीड़ की तरफ| इससे आगे सुनील गावस्कर ने कहा- यह घटना किसी भी दिन खतरनाक बन सकती है|
लाइव चल रहे मैच में रोहित शर्मा के साथ हुई अजीब घटना, तो गावस्कर ने कहा- ये किसी दिन...
Reviewed by Admin
on
9:31 PM
Rating:



