छुहारे खाने के अचूक फायदे, दुबले-पतले लोग जरूर पढ़ें

दुबले पतले लोगों को भले ही छुआरा कह कर चिढ़ाया जाता हो लेकिन यही छुआरा दुबले पतले लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। छुआरा एक ऐसा फल है, एक ऐसी गिजा है, एक ऐसा मेवा है जिसके नियामित सेवन से न सिर्फ वजन बढ़ाया जा सकता है बल्कि मोटा ताजा और हटटा कटटा बना जा सकता है। आप को करना यह है कि सिर्फ दो छुआरों को रात में पानी में भिगो दे और सुबह उठकर उन दो छुआरों का सेवन करें।


Third party image reference
आप छुआरे का हलवा बना कर भी खा सकते हैं। छुआरे के हलवे में अलग से चीनी मिलाने की जरूरत नहीं। आधा किलो छुआरों को पानी में भिगो दें। उसके बाद उसके बीज निकाल कर फेंक दे। अब गूदे को ग्राइंड कर ले। उसके बाद हल्की आंच पर भगौने को गैस पर चढ़ा दे। उसमें दो चम्मच देसी घी डाले और और हल्की आंच पर छुआरे के मलबे को भून ले।


Third party image reference
जब छुआरे का मलबा ठीक से भुन जाए तो उसे गैस से उतार लें और उसमें थोड़ा सा स्वाद डालने के लिए नारियल का बुरादा मिला लें। अगर आप नारियल का बुरादा नहीं मिलाना चाहते तो कोई बात नहीं अब उस मलबे को सुखा लें और बराबर के टुकड़ों में बांट लें।


Third party image reference
यह छुआरे का हलवा अदभुत होगा। इसके सेवन से आप को स्वाद भी मिलेगा और शक्ति भी। यदि आप स्वाद के साथ—साथ इसे अच्छा दिखाना चाहते है तो इस पर चांदी का वर्क भी लगाया जा सकता है। बेहतर है कि बिना चांदी के वर्क लगा कर छुआरे के हलवे का नियमित सेवन करे।
छुहारे खाने के अचूक फायदे, दुबले-पतले लोग जरूर पढ़ें छुहारे खाने के अचूक फायदे, दुबले-पतले लोग जरूर पढ़ें Reviewed by Admin on 1:25 AM Rating: 5
Powered by Blogger.