बॉलीवुड और टीम इंडिया के खिलाड़ियों का रिश्ता बहुत पुराना है। बॉलीवुड की कई फेमस अभिनेत्रियों ने क्रिकेटरों से शादी की है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी बॉलीवुड हसीना अनुष्का शर्मा से शादी की। इतना ही नहीं कई ऐसे खिलाड़ी भी हुए हैं, जिन्होनें क्रिकेट छोड़ने के बाद बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया।
Third party image reference
कपिल देव और नवजोत सिंह सिद्धू उनमें से एक हैं। इन दोनों के बाद अब टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने वाला है।
Third party image reference
हम बात कर रहे हैं। भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान की। जो जल्दी ही साउथ की एक बड़ी फिल्म में अहम रोल निभाते हुए नज़र आएंगे। इस फिल्म में इनके साथ साउथ के सुपरस्टार एक्टर विक्रम भी होंगे, और फिल्म का नाम होगा 'विक्रम 58' और जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है।
Third party image reference
इस फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा दूसरे देशों में भी होगी। पठान इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। फिल्म में इरफान इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाले हैं। जैसे की आप सभी जानते हैं कि इरफान आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से भी खेल चुके हैं।
Third party image reference
इस वजह से तमिलनाडु के लोग उनको अच्छी तरह से जानते हैं। ये भी एक वजह है कि उनको इस रोल के लिए चुना गया है।
टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी बनने जा रहा है हीरो, इस फिल्म में करने वाला है पुलिस का रोल
Reviewed by Admin
on
5:52 AM
Rating:



