क्रिकेट की दुनिया में दिन-प्रतिदिन नित नए रिकॉर्ड और नई बातें सामने आती रहती हैं. क्रिकेट जगत के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका पूरा नाम बहुत कम लोगों को मालूम है. आइये जानते हैं इनके बारे में-
रविन्द्र जडेजा
Third party image reference
2009 को अपना पहला अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारत के हरफनमौला खिलाड़ी जडेजा का पूरा नाम रविन्द्रसिंह अनिरुद्धसिंह जडेजा है. जडेजा को बांग्लादेश के विरुद्ध होने वाली आगामी सीरीज के लिए आराम दिया गया है.
जॉनी बेयरस्टो
Third party image reference
69 टेस्ट, 74 वनडे और 30 टी 20 मैच खेल चुके इंग्लैंड के इस धुरंधर का पूरा नाम जोनाथन मार्स बेयरस्टो है. बेयरस्टो ने आईपीएल के 12वें सीजन और विश्व कप के 12वें सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया था.
दीपक चाहर
Third party image reference
27 वर्षीय दीपक चाहर ने 1 वनडे और 4 टी 20 मैच खेले हैं. दीपक का पूरा नाम दीपक लोकेन्द्र सिंह चाहर है. दीपक के भाई राहुल भी भारतीय टीम की तरफ से टी 20 क्रिकेट खेलते हैं.
विराट कोहली
Third party image reference
30 वर्षीय विराट कोहली ने क्रिकेट जगत में कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. कोहली का पूरा नाम विराट प्रेम कोहली है. कोहली अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 से अधिक रन बना चुके हैं.
मोहम्मद शमी
Third party image reference
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और विश्व कप-2019 में पहली हैट्रिक लेने वाले शमी ने 2013 को अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था. शमी का पूरा नाम मोहम्मद शमी अहमद है.
रोहित शर्मा
Third party image reference
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित का पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है.
उमेश यादव
Third party image reference
अपनी तेज गेंदबाजी से विकेट के टुकड़े करने वाले उमेश यादव का पूरा नाम उमेश कुमार तिलक यादव है. उमेश ने 43 टेस्ट, 75 वनडे और 7 टी 20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है.
शायद सच्चे फैंस भी नहीं जानते होंगे इन क्रिकेटर्स का पूरा नाम, जानें शमी-उमेश का पूरा नाम
Reviewed by Admin
on
1:25 AM
Rating:






