भारत में हर रोज सड़क दुर्घटना में हजारों लोगों की जान जाती है और कई ऐसे फिल्मी सितारे भी है जो सड़क दुर्घटना में इस दुनिया को छोड़ कर चल बसे । अब इस लिस्ट में दक्षिण भारतीय फिल्म और टीवी कलाकार मनो का नाम भी जुड़ चुका है । दरअसल दिवाली के दिन एक तरफ हर किसी के घर खुशियां थी तो वहीं इस अभिनेता के घर सदमा छा गया । सड़क दुर्घटना में इस सुपरस्टार की मौत हो गई है । कार में एक्टर की पत्नी भी उनके साथ मौजूद थी जो हादसे में बुरी तरह से घायल है और रामचंद्रन अस्पताल ( चेन्नई ) में इनका इलाज हो रहा है वह आईसीयू में लगातार अपनी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है ।
Third party image reference
यह थी एक्सीडेंट की वजह
सूत्रों के मुताबिक हादसे के समय मनो कार चला रहे थे और तेज गति से चल रही उनकी कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई जिसके कारण सुपर स्टार मनो अपनी कार से कंट्रोल खो बैठे और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया । उनके मैनेजर के अनुसार मनो दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए घर से निकल कर अपने परिवार जनों के घर जा रहे थे । आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वह कई टीवी शोज को होस्ट भी कर चुके हैं, और बतौर एक मिमिकरी आर्टिस्ट के रूप में साउथ इंडस्ट्री में इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी ।
Third party image reference
साल 2010 में फिल्म 'पूझल' में उन्होंने मुरली के साथ काम किया हुआ था, और आज उनकी 7 साल की बेटी है । दिवाली के दिन ही वह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए और इनके निधन से साउथ के कई कलाकारों नहीं सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है । कई फिल्मी सितारे सड़क दुर्घटना का शिकार हुए हैं और हद से ज्यादा स्पीड इन की मौत का कारण बनी है ।
Third party image reference
निधन के बाद पब्लिक रिलेशंस ऑफीसर चौहान ने ट्वीट करके बताया कि, 'मल्टी टैलेंटेड एक्टर मनो का एक्सीडेंट में निधन हुआ और इनकी वाइफ रामाचंद्रन हॉस्पिटल में आईसीयू में है और वह अंडर ट्रीटमेंट है इस न्यूज़ को सुनकर काफी दुख हुआ रेस्ट इन पीस मनो ।' ज्यादातर लोग मनो को उनकी डांसिंग स्किल और मिमिक्री की वजह से जानते हैं और वह कई टेलीविजन रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुके हैं ।
Third party image reference
आखिर में बम बस यही कहना चाहेंगे कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ।
नहीं रहा साउथ का यह सुपरस्टार, दीवाली के दिन सड़क दुर्घटना में हुई मौत
Reviewed by Admin
on
1:43 AM
Rating:



