भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा 176 रन बनाकर आउट हो गए है। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाकर भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिया था। दोहरे शतक से चुकने के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार जोक्स बनाए जा रहे हैं।
रोहित शर्मा के ऊपर बने यह जोक्स
Copyright Holder: Apna Cricket
विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहला दिन भारत के नाम रहे खेल खत्म होने तक भारत ने बिना विकेट खोकर 202 रन बना लिए थे। जिसमें रोहित शर्मा 115 रन और मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन एक बार फिर मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और मयंक अग्रवाल ने शतक जड़ डाला।
Third party image reference
मयंक अग्रवाल के शतक के बाद रोहित शर्मा 176 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर क्विंटन डि कॉक से स्टंप्स आउट हो गए। इस दौरान रोहित शर्मा ने 244 गेंद का सामना किया था जिसमें 24 चौके और 6 छक्के शामिल थे। जिस समय रोहित शर्मा आउट हुए उस समय भारत का स्कोर 311/1 पर था।
Third party image reference
बतौर ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा का यह पहला टेस्ट शतक है। क्या रोहित शर्मा टेस्ट में तिहरा शतक लगा सकते है
इधर रोहित शर्मा दोहरे शतक से चूके उधर सोशल मीडिया पर आया जोक्स का सैलाब, पढ़कर हंस देंगे
Reviewed by Admin
on
8:03 AM
Rating:


