टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर को लेकर चर्चाएं खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। भारतीय टीम के वर्ल्ड कप 2019 से बाहर होने के बाद से धोनी ने कोई मैच नहीं खेला है।
Third party image reference
वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज के लिए धोनी ने खुद को अनुपलब्ध बताया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट सीरीज में भी वे भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। क्रिकेट में वापसी का यह समय जैसे-जैसे बढ़ रहा है, क्रिकेट प्रेमियों खासकर एमएस के फैंस के बीच उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ने लगी है। इस बीच, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि वर्ल्ड कप 2019 के बाद से उनकी एमएस धोनी से मुलाकात नहीं हुई है और यदि क्रिकेट में अपनी वापसी के बारे में कोई भी फैसला धोनी को खुद ही करना है।
Third party image reference
कोच शास्त्री ने यह बात एक इंटरव्यू में कही। शास्त्री ने कहा, 'धोनी हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाडि़यों में से एक रहेंगे। उनका नंबर लिस्ट में काफी ऊपर होगा। यह उनका फैसला होगा कि वह वापसी करना चाहते हैं या नहीं। कोच ने कहा कि वर्ल्ड कप के बाद मेरी उनसे (धोनी से) भेंट नहीं हुई है। उन्हें पहले खेल शुरू करना होगा और फिर देखेंगे कि चीजें किस तरह हो रही हैं। कप्तान के तौर पर धोनी वर्ष 2011 में भारतीय टीम को 50 ओवर के वर्ल्ड कप और 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बना चुके हैं। वे टेस्ट क्रिकेट से वर्ष 2014 में ही संन्यास ले चुके हैं लेकिन इस समय वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में खेल रहे हैं।
Third party image reference
वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम, न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी। इसके बाद यह चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थी कि धोनी जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ था और धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे में खुद को अनुपलब्ध बताया था। धोनी ने हाल ही में मुंबई में टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ एक चैरिटी फुटबॉल मैच में भी शिरकत की थी।
धोनी के भविष्य को लेकर चर्चाओं के बीच भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने कही यह बात
Reviewed by Admin
on
1:52 AM
Rating:


