दोस्तों, हल्दी को मसालों की रानी कहा जाता है। अपने गुणों की वजह से ना सिर्फ किचन की बल्कि आयुर्वेदिक औषधियों की भी जान कही जाने वाली हल्दी के फायदों की एक लम्बी लिस्ट है। ये एक बहुत अच्छी एंटीबायोटिक मानी जाती है।
google search
परन्तु ये बात आपको भी पता है कि 'अति सर्वत्र वर्ज्यते' अर्थात किसी भी चीज को जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना नुकसानदेह हो सकता है। आज की पोस्ट में हम हल्दी के गुणों की नहीं अपितु इसके नुकसानों की भी चर्चा करेंगे। आइये देखते हैं-
● हल्दी चूंकि मसालों का ही एक भाग होती है अतः मसालेदार प्रवृत्ति की होने के कारण इसका ज्यादा सेवन पाचन सम्बन्धी दिक्कतें भी खड़ी कर सकता है। पेट खराब होना और दस्त लगना आदि परेशानियां इसके ज्यादा सेवन से हो सकती हैं।
Third party image reference
● हल्दी के अंदर मौजूद उत्तेजक तत्व गर्भावस्था में नुकसानदेह होते हैं। अतः इस दौरान हल्दी का सन्तुलित मात्रा में ही सेवन करना आवश्यक होता है।
● हल्दी में मौजूद तत्व कैंसर जैसे रोगों से लड़ने के लिये सक्षम होते हैं। एक रिसर्च में यह पाया गया कि कीमोथेरेपी के दौरान हल्दी का प्रयोग, कीमोथेरेपी पर बुरा प्रभाव डालता है।
● दस्त, उल्टी आना और जी मचलाना जैसी बीमारियों में हल्दी का सेवन नुकसानदेह होता है अतः ऐसे में हल्दी का सेवन कम करना चाहिये।
● ऐसे लोगों को हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिये जिनको पित्त की शिकायत है क्योंकि इसके कुछ तत्व पित्त के लिए हानिकारक होते हैं।
Third party image reference
आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बतायें।
हल्दी भी कर सकती है नुकसान,पढ़ें कैसे
Reviewed by Admin
on
1:51 AM
Rating:


