भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी दमदार बल्लेबाजी से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्व कप 2019 मे भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच शतक और एक अर्धशतक लगाया था। अभी हाल ही में उन्होंने साउथ अफ्रीका के साथ चल रही टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच की दोनों पारियों में बतौर ओपनर शतक जड़ा।
Third party image reference
रोहित शर्मा के नाम दर्ज है क्रिकेट का यह विराट रिकॉर्ड
Third party image reference
यूं तो रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट जगत के कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन आज हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं, उनके इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा के नाम अब तक वनडे करियर में सर्वाधिक 7 बार 150 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। जिसमें दो दोहरे शतक भी शामिल है। जबकि क्रिकेट जगत का कोई भी खिलाड़ी उनके इस रिकॉर्ड के आसपास नजर नहीं आ रहा।
वनडे में सर्वाधिक बार 150+ रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
Third party image reference
रोहित शर्मा के अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है, जिन्होंने 5 बार यह कारनामा किया है। वहीं तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम आता है। नंबर 4 पर क्रिस गेल तथा नंबर 5 पर भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूद है।
Third party image reference
इसके बाद छठवें नंबर पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या, सातवें नंबर पर हाशिम अमला नंबर 8 पर मार्टिन गुप्टिल, तो नंबर 9 व 10 पर क्रमश: विवियन रिचर्ड्स और सीएस मैकलिओड का नाम आता है।
रोहित शर्मा के नाम दर्ज है क्रिकेट का यह विराट रिकॉर्ड, जिसके आसपास भी नही है कोई बल्लेबाज
Reviewed by Admin
on
8:35 PM
Rating:



