Third party image reference
हम में से अधिकाँश लोगों को सुबह चाय या कॉफ़ी के प्याले के साथ ही होती है परन्तु कई सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो दिन में कई बार चाय और कॉफ़ी का सेवन करते हैं। कुछ लोग दोपहर के खाने के बाद, शाम में नाश्ते के बाद भी चाय का सेवन करते हैं। बाहर काम करने वाले लोग लोगों से बात करते-करते चाय पीना पसंद करते हैं। अत्यधिक चाय और कॉफ़ी का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज की पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं की अत्यधिक चाय और कॉफ़ी के सेवन से आपको कौन सी बीमारी हो सकती है।
Third party image reference
दिन भर में 6 कप या उससे ज्यादा चाय या कॉफ़ी का सेवन आपके शरीर में ह्रदय रोग होने की संभावना को कई गुना बढ़ा देता है। इससे आपका शरीर ह्रदय रोग की चपेट में आ सकता है। अत्यधिक कैफीन की मात्रा शरीर के रक्तचाप को बढ़ाने का काम करती है, जिससे दिल की बीमारी होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अत्यधिक चाय और कॉफ़ी का सेवन दिल की बीमारी के अलावा डाइबिटीज की बीमारी के लिए भी उत्तरदायी हो सकती है।
Third party image reference
चाय एवं कॉफ़ी में सामान्य तौर पर एक चम्मच चीनी होती है। दिन भर में अत्यधिक मात्रा में चाय या कॉफ़ी का सेवन शरीर में शुगर लेवल को भी बढ़ा सकता है। अतः अगर आप भी चाय और कॉफ़ी का अत्यधिक सेवन करते हैं तो आपको भी सतर्क रहने की जरुरत है वरना यह आपके शरीर को डाइबिटीज और ह्रदय रोग की बीमारी के करीब ला सकता है।
अधिक चाय का सेवन करने वाले हो जाएं सावधान, वरना आपको भी हो सकती है यह गंभीर बीमारी
Reviewed by Admin
on
1:27 AM
Rating:


