भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जबरदस्त पारी खेली है। विराट ने दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन दोहरा शतक जमाया। यह उनके टेस्ट करियर का 7 वां दोहरा शतक है। विराट ने 296 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। विराट ने 200 रन का आंकड़ा छूते ही टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए। वह इस मामले में चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।
इस पारी के दौरान विराट ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। विराट ने सबसे अधिक कप्तान के रूप में 150+ स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस मामले में वह दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा बतौर कप्तान सर्वाधिक दोहरे शतक के रिकॉर्ड में भी वो नंबर-1 पर हैं।
Third party image reference
भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक (7 बार) का रिकॉर्ड विराट के पास है। उन्होंने इस मामले में सहवाग और सचिन (दोनों के 6 दोहरे शतक) को पीछे छोड़ दिया। इस पारी के दौरान, विराट ने 26 वां टेस्ट शतक बनाया और सबसे तेज 69 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ दिया।
Third party image reference
विराट इस पारी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भी बने। विराट अब साउथ अफ्रीका के विरुद्ध सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। विराट ने भारत के सबसे ज्यादा अलग मैदानों में शतक का नया रिकॉर्ड बना लिया है। विराट का इस साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन रहा है।
Third party image reference
फॉलो करके मेरा उत्साह बढ़ाने में मेरी मदद करें
इधर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास तो उधर सोशल मीडिया पर बने देसी जोक्स
Reviewed by Admin
on
12:49 AM
Rating:


