तीन भारतीय खिलाड़ी जो वनडे क्रिकेट में कभी आउट नहीं हुए , फिर भी हैं बाहर

क्रिकेट जगत में भारतीय खिलाड़ियों की अपनी एक अलग ही पहचान है।क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं। जिनके नाम एक से बढ़कर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है लेकिन आज हम आपको उन तीन भारतीय क्रिकेटरों से मिलवाने वाले हैं जो अपने वनडे करियर में कभी आउट हुए नहीं लेकिन फिर भी वह भारतीय टीम का लंबे समय तक हिस्सा नहीं बन पाए और टीम से बाहर हो गए।

सौरभ तिवारी

तीन भारतीय खिलाड़ी जो वनडे क्रिकेट में कभी आउट नहीं हुए , फिर भी हैं बाहर
Third party image reference
सौरभ तिवारी को सन 2010 में बतौर बल्लेबाज टीम में जगह मिली और उन्होंने 2010 में 3 वनडे मैच खेले और किसी भी मैच में आउट नहीं हुए। इसके बाद भी सौरभ तिवारी को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली और आज वह टीम से बाहर है।

फैज फजल

Third party image reference
सन 2016 में फैट फजल ने जिंबाब्वे के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला और इस मुकाबले में उन्होंने 55 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके बाद उनको भारतीय टीम में कभी जगह नहीं मिली।

भरत रेड्डी

Third party image reference
1978 में भारतीय टीम में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज भरत रेड्डी को टीम इंडिया में बतौर बल्लेबाज जगह मिली थी। भारत रेड्डी ने भारतीय टीम के लिए 3 वनडे मैच खेले हैं और 11 रन बनाए हैं लेकिन इन पारियों में वह एक बार भी आउट नहीं हुए हैं।
तीन भारतीय खिलाड़ी जो वनडे क्रिकेट में कभी आउट नहीं हुए , फिर भी हैं बाहर तीन भारतीय खिलाड़ी जो वनडे क्रिकेट में कभी आउट नहीं हुए , फिर भी हैं बाहर Reviewed by Admin on 1:48 AM Rating: 5
Powered by Blogger.