सलाद खाने का सही तरीका क्या है, इन गलत तरीकों से बचें

सलाद हेल्दी डायट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। क्योंकि यह वजन कम करने के साथ ही पाचन शक्ति और इम्‍यून‍िटी को भी बेहत्तर बनाने में मदद करता है। सलाद के माध्यम से न केवल विटामिन्स, मिनरल्स की कमी पूरी होती है साथ ही शरीर में फाइबर्स की कमी भी पूरी होती है।

सलाद खाने का सही तरीका क्या है, इन गलत तरीकों से बचें
source : google.com
सलाद खाना सेहत के लिए अच्छा है लेकिन बहुत से लोग ये नहीं जानते कि सलाद खाने का सही तरीका क्या है और सलाद में क्या खाएं और क्या नहीं। यही वजह है कि कई बार सलाद खाना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
सलाद हमेशा ताज़ा ही खाएं

source : google.com
सलाद हमेशा ताज़ा कटा हुआ ही खाएं। दुकानों में पहले से काटकर रखा गया सलाद खाने से आपकी सेहत को कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि काफी पहले कटे हुए होने के कारण सब्ज़ियों के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। उल्टा यह शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।
फ्रूट सलाद को ऐसे खाएं

source : google.com
फ्रूट सलाद को एक मील की तरह खाएं। फ्रूट सलाद ना तो रात को खाना खाने से पहले खाएं और ना ही बाद में खाएं दोनों की कंडीशन में ये आपको नुकसान पहुंचाता है। आपका शुगर लेवल अचानक से इतना बढ़ जाता है कि आप खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगते हैं। आप इसे दिन में खाएं।
ये सलाद न बिल्‍कुल भी न खाएं

source : google.com
सुपर मार्केट में मिलने वाली फैंसी ची़ज़ों को मिलाकर सलाद बनाने का प्लान बिल्कुल कारगर साबित नहीं होगा। क्योंकि कैन बंद सब्ज़ियां और फल प्रीज़र्वेटिव्स और नमक से भरे होते हैं। इसीलिए उन्हें खाने से आपकी सेहत को फायदे की बजाय नुकसान ही होगा।
खाने के साथ न खाएं सलाद

source : google.com
सलाद को खाना खाने के साथ बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इससे पेट फूलने या ब्लोटिंग की समस्या से आप बच सकेंगे औऱ ओवर इटिंग से बच सकेगें। सलाद में चटनी, केचअप जैसी चीज़ें मिलाकर ना खाएं। ये उसके पोषक तत्वों को खत्म कर देता है। सलाद में केवल नमक और नींबू का रस मिलाएं।
स्‍प्राउट खाते हुए रखें इसका ध्‍यान

source : google.com
स्प्राउट सलाद को खाने की तरह नहीं खाना चाहिए बल्कि आप इसे मिड डे मील की तरह खाएं तो आपके लिए ये हेल्दी सलाद बन जाएगा। स्प्राउट सलाद के साथ आप खीरा, टमाटर, ऊबले हुए आलू और प्याज भी डाल सकते हैं इसमें नमक हल्का रखें और चाहें तो इसमें नींबूं डाल लें। नींबू में विटामिन सी होता है जो आपके लिए फायदेमंद है।
सलाद खाने का सही तरीका क्या है, इन गलत तरीकों से बचें सलाद खाने का सही तरीका क्या है, इन गलत तरीकों से बचें Reviewed by Admin on 1:07 AM Rating: 5
Powered by Blogger.