मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा- बल्लेबाजी करते समय मेरा ध्यान सिर्फ इस पर था कि मैं...

भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हाल ही में समाप्त हुआ जिसमें साउथ अफ्रीका टीम को भारतीय टीम के हाथों 203 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा| इस मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा जिसके चलते उनको बड़ी जीत नसीब हुई|

मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा- बल्लेबाजी करते समय मेरा ध्यान सिर्फ इस पर था कि मैं...
COPYRIGHT: FILMY CLAP
भारत की तरफ से दोनों पारियों में ओपनिंग के दौरान शानदार शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा को मैच समाप्त होने के बाद 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया| रोहित शर्मा ने इसके साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए है| बतौर ओपनर एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले रोहित शर्मा विश्व के नंबर वन क्रिकेटर बन गए है| उनसे पहले यह बड़ा रिकॉर्ड वसीम अकरम के नाम दर्ज था जिन्होंने 12 छक्के एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिला कर लगाए थे|

COPYRIGHT: FILMY CLAP
लेकिन रोहित शर्मा ने एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 13 छक्के लगा कर यह बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया| मैच समाप्त होने के बाद रोहित शर्मा ने 'दैनिक जागरण' रिपोर्ट के अनुसार कहा कि मैं टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने के लिए काफी समय से बरकरार था| मैं विराट कोहली और भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री का धन्यवाद करना चाहता हूं जिनकी वजह से मुझे ऐसा करने का मौका मिला| रोहित शर्मा ने कहा- इसके लिए मैं टीम मैनेजमेंट का भी धन्यवाद करना चाहूंगा|

COPYRIGHT: FILMY CLAP
रोहित शर्मा ने कहा- कि जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तब मेरा ध्यान सिर्फ इस पर था कि मैं अपने खेल पर ध्यान लगाऊं और टीम को एक मजबूत शुरुआत दें सकूं| रोहित शर्मा ने कहा- मैं ऐसा कर पाया हालांकि मुझे कुछ बड़े शॉट खेलने की कोशिश करनी थी| लेकिन कई बार कई चीजें आपके मुताबिक नहीं हो पाती है| उन्होंने कहा- सबसे बड़ी बात यह थी कि गेंदबाज अब काफी चलाक हो चुके है|

Third party image reference
मैंने खेल के दौरान अपने आप पर भरोसा किया और मुझे लगता है कि भाग्य ने भी मेरा साथ दिया| रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहा कि बल्लेबाजी में सफलता का एक ही मंत्र है कि आप ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को बिल्कुल ना खेले और जितना हो सके शरीर के करीब ही खेलें|
मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा- बल्लेबाजी करते समय मेरा ध्यान सिर्फ इस पर था कि मैं... मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा- बल्लेबाजी करते समय मेरा ध्यान सिर्फ इस पर था कि मैं... Reviewed by Admin on 10:42 AM Rating: 5
Powered by Blogger.