नमस्कार दोस्तों, इस चैनल में एक बार फिर से आपका स्वागत है. दोस्तों, प्रकृति ने हमें हमारे आस- पास ही स्वस्थ रहने के लिए अनेक तरह के पेड़ पौधे सौगात स्वरूप दिए हैं. जिनमें से बहुत से पौधे हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. लेकिन हमें इनके बारे में जानकारी नहीं होती है. जिसके कारण हम इसका सही उपयोग नहीं कर पाते हैं और हम इन्हें घास कूड़े के समान व्यर्थ समझकर उखाड़ कर फेंक देते हैं. लेकिन आज हम आपको ऐसे ही एक पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है.
जी हां दोस्तों, हम जिस पौधे के बारे में बात करने जा रहे हैं वह जिमीकंद है. यह औषधीय गुणों से भरपूर पौधा होता है. जिसका कंद का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी सब्जी, आचार आदि व्यंजन बनाकर इसका सेवन किया जाता है. इसे अंग्रेजी भाषा में एलीफेंट फ्रूट येम भी कहते हैं. जिमीकंद को ओल के नाम से भी जानते हैं.
आपको बताते चलें कि जिमीकंद में कैल्सियम, कॉपर, सेलेनियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को कई रोगों से रक्षा करते हैं. जिमीकंद खूनी बवासीर को खत्म करने के लिए काफी मददगार होता है. खूनी बवासीर में बहुत लाभकारी होता है. इसके लिए जिमीकंद को भूनकर पीसकर दही के साथ प्रतिदिन सेवन करने से खूनी बवासीर से रक्त का गिरना बंद हो जाता है.
इसके सब्जी का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह हमारे रक्त में कोलेस्ट्रोल की अधिकता को कम करने में सहायक होता है. डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है. हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगियों को जिमीकंद के रस का सेवन करना लाभदायक होता है. इसमें कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करने वाले कई तत्व पाए जाते हैं. जिससे कि ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है.
पुरानी से पुरानी बवासीर को खत्म कर देती है ये चीज, एक बार जरूर पढ़ें
Reviewed by Admin
on
9:11 AM
Rating:
Reviewed by Admin
on
9:11 AM
Rating:


