
बॉलीवुड में काम पाना आसान नहीं है ये तो आप सभी जानते है,पर बॉलीवुड में काम मिलने के बाद कामयाब ओने के लिए स्टार्स को क्या के करना पढता है,ये शायद ही आप जानते हो,या कुछ पहलुओं को आप नहीं जानते होंगे,तो आज हम आपको मेकअप के बारे में बताएंगे,ये कोई मामूली मेकअप नहीं है,हम बात करेंगे प्रोस्थेटिक मेकअप की. प्रोस्थेटिक मेकअप कमाल की चीज़ होती है. क्योंकि इस मेकअप के हो जाने के बाद हम तो क्या, खुद ये स्टार्स भी खुद को पहचान नहीं पाते.आप सोच रहे होंगे कि इस मेकअप में ऐसा क्या ख़ास है, तो दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म का ये नया लुक देख लीजिए, ये प्रोस्थेटिक मेकअप से ही बना है.जिसको देख कर आप दीपिका को पहचान नहीं पाओगे.

प्रोस्थेटिक मेकअप आखिर कैसे होता है, दरअसल, प्रोस्थेटिक मेकअप में सबसे पहले शरीर के किसी भी एक हिस्से (अक्सर चेहरे) का एक मोल्ड (सांचा) तैयार किया जाता है. ये मोल्ड स्किन सेफ सिलिकॉन रबर की मदद से बनाया जाता है. ये वाला इनिशियल मोल्ड फ्लेक्सिबल (लचीला) और कमज़ोर सा होता है, जिसे हार्ड मोल्ड को सपोर्ट देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. हार्ड मोल्ड आमतौर पर प्लास्टर या फाइबरग्लास की पट्टियों से बनता है.ये दोनों बनने के बाद इन पर डिटेलिंग की जाती है.
दीपिका पादुकोण की ये फ़िल्म एसिड अटैक सरवाईवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ से इंस्पायर्ड है, हाल ही में फ़िल्म ‘छपाक’ की शूटिंग पूरी की है. लक्ष्मी जैसा लुक के लिए दीपिका ने फिल्म में प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद ली है.‘छपाक’ 20 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी.बताया जा रहा है कि इस मेकअप को करवाने में दीपिका को रोज़ 3-4 घंटे लगते थे और शूटिंग ख़त्म होने के बाद इस हटाने में भी समय लगता था.

तापसी पन्नू और भूमि पेडणेकर की फ़िल्म आ रही है- ‘सांड की आंख’. इस फिल्म में तापसी और भूमि को अपनी उम्र से बहुत बड़ा दिखना था. इसलिए उन्होंने प्रोस्थेटिक्स मेकअप इस्तेमाल किया. ये फिल्म दो महिलाएं के बारे में है, जिन्होंने 60 साल की उम्र पार करने के बाद शूटिंग यानी निशानेबाजी शुरू की. इन महिलाओं का नाम है प्रकाशी और चंद्रो तोमर. अनुराग कश्यप ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है जो इस साल दिवाली पर रिलीज़ होगी.

अक्षय कुमार( फिल्म – 2.0 -2019)
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ में अक्षय कुमार ने विलेन का रोल किया था. जिसके बारे में अक्षय ने मीडिया को बताया था कि प्रोस्थेटिक्स का प्रोसेस मेरे लिए मुश्किल था. इसमें लगभग तीन-साढ़े तीन घंटे लग जाते थे. इस दौरान उनको चुपचाप बैठना होता था. तीन लोग उनका मेकअप कर रहे होते थे और उन्हें बहुत धैर्य रखना होता था.अक्षय का मानना है कि प्रोस्थेटिक्स की प्रक्रिया ने उन्हें शांत और धैर्यवान बनाया है.वैसे अक्षय ने इसका वीडियो भी शेयर किया था. देखिए.
शाहरुख़ ने फिल्म ‘फैन’ में 25 साल के गौरव नाम के लड़के का रोल किया था. ये किरदार लगभग शाहरुख़ जैसा ही दिखता है. इस किरदार के लिए शाहरुख़ ने भी प्रोस्थेटिक मेकअप और कंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी (CGI) का इस्तेमाल किया था. देखिए उनके इस लुक की मेकिंग का वीडियो.
‘पा’ में अमिताभ बच्चन ने इस लुक के बारे में बताते हुए कहा था कि जब उन्होंने ये मेकअप किया होता था तो उन्हें सुनाई कम देता था. क्योंकि सिलिकॉन जो इस मेकअप में ज़्यादा इस्तेमाल होता है वो उनके कान को कवर कर लेता था.”पा”में अमिताभ ने एक 12 साल के लड़के ‘औरो’ का किरदार निभाया था जिसे प्रोजेरिया नाम की बिमारी होती है. इस बीमारी में इंसान अपनी उम्र से बहुत बूढ़ा लगने लगता है.
ऋतिक की सुपरहिट फिल्मों में से एक फिल्म ”धूम २”भी रही है,ऋतिक ने एक मॉडर्न प्रोफेशनल चोर का रोल किया था जो हर चोरी करने से पहले अपना लुक बदलकर चोरी करता है.इस फिल्म में ऋतिक ने एक बूढ़ी महिला और बूढ़े आदमी का भी रोल किया था, जिसमें वह स्क्रीन पर वाकई में बूढ़े दिख रहे थे.ये सारे लुक्स उन्हें प्रोस्थेटिक मेकअप से ही बनाये थे.
रणबीर कपूर के करियर की महत्वपूर्ण फिल्में ‘बर्फी’ और ‘संजू’ में रणबीर ने भी प्रोस्थेटिक मेकअप कराया था, संजू में रणबीर संजय दत्त की कॉपी लग रहे थे, फिल्म संजू के लिए रणबीर कैसे तैयार होते थे, ये आप इस वीडियो में देख सकते हैं.
90 के दशक के फेवरेट कॉमेडी एक्टर गोविंदा ने भी इस मेकअप का इस्तेमाल किया था. फिल्म ‘हद कर दी आपने’ में गोविंदा ने पिता, मां, बहन, दादी चारों का रोल किया था. प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद से. और ये मेकअप मोहंती, रमेश मोहाते और प्रदीप प्रेमगिरिकर ने मिलकर किया था.ये मेकअप पुराना है.पर अब ये एक्सपर्ट की मदद से किया जाता है.
फिल्मों की वो जादुई तकनीक जिससे आप एक्टर्स को पहचान भी नहीं पाते
Reviewed by Admin
on
2:46 AM
Rating:
Reviewed by Admin
on
2:46 AM
Rating: