नवरात्रि में अक्षय का ‘किन्नर लक्ष्मी’ अवतार आया सामने, पहचान पाना होगा मुश्किल

अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार ऐसे ही नहीं कहा जाता है, वह हमेशा लीग से हटकर किरदार करना पसंद करते हैं। इसी का उदाहरण है उनकी अपकमिंग फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’। ये तो पहले ही रिवील हो चुका है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार एक ट्रांसजेंडर यानी कि किन्नर का किरदार निभाने वाले हैं। हालांकि, अब फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने अपना ये अनोखा लुक नवरात्रि के शुभ अवसर पर फैन्स के लिए रिवील किया है।

नवरात्रि में अक्षय का ‘किन्नर लक्ष्मी’ अवतार आया सामने, पहचान पाना होगा मुश्किल
Third party image reference
इस लुक की बात करें तो अक्षय के एक्सप्रेशन बेहद ही इंटेंस है। वहीं अपने किरदार के लिए उन्होंने लाल साड़ी, माथे पर लाला बिंदी और हाथों में लाल चूड़ियां पहनी हुईं है।

Third party image reference
फिल्म की कहानी भले ही हमें पता हो, लेकिन अक्षय को इस रूप में देखना यकीनन ही दिलचस्प होने वाला है। अब बस इंतजार है तो फिल्म के ट्रेलर रिलीज का।

Third party image reference
गौरतलब है कि अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ साउथ इंडिया सुपरहिट फिल्म ‘कंचना’ का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म की कहानी एक ट्रांसजेंडर भूत पर आधारित होती है, जो फिल्म में अक्षय के किरदार के शरीर में घुसकर अपनी हत्या का बदला लेती है। इस फिल्म में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं।
नवरात्रि में अक्षय का ‘किन्नर लक्ष्मी’ अवतार आया सामने, पहचान पाना होगा मुश्किल नवरात्रि में अक्षय का ‘किन्नर लक्ष्मी’ अवतार आया सामने, पहचान पाना होगा मुश्किल Reviewed by Admin on 4:22 AM Rating: 5
Powered by Blogger.