कटहल- कई बीमारियों को करे नियंत्रित

कटहल एक अनूठा उष्णकटिबंधीय फल है जो सब्जियों के लिए अधिक लोकप्रिय है। कटहल कई तरह के पोषक तत्वों से भरा हुआ एक स्वादिष्ट फल है। कटहल का पेड़ अन्य फलों के पेड़ से काफी बड़ा होता है और इसके ऊपर बड़े-बड़े कटहल के फल लगते हैं। कटहल (jackfruit) विटामिन, मिनरल,फाइटोन्यूट्रिएंट, कार्बोहाइड्रेट, इलेक्ट्रोलाइट, फाइबर, फैट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें पाये जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं और सेहत को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। अक्सर लोग कटहल का इस्तेमाल करते समय इसके बीजों को निकालकर फेंक देते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कटहल के गूदे की तरह कटहल के बीज भी बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं 
कटहल कई तरह के पोषक तत्वों एवं विटामिन से युक्त होता है, इसलिए कटहल का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई बड़े फायदे होते हैं
1. कटहल कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी से भरपूर होता है। यह फ्रक्टोज और सूक्रोज जैसी सरल शर्करा का स्रोत होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। कटहल में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है जिसकी वजह से यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है।

Images: Google Photos

2. कटहल में पोटैशियम पाया जाता है जो शरीर में सोडियम के स्तर को बनाए रखने में सहायक होता है। पोटैशियम का अच्छा स्तर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन के लिए द्रव के लेवल को संतुलित बनाने में मदद करता है। इसलिए उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक और दिल के दौरे को नियंत्रित करने के लिए कटहल का उपयोग किया जाता है।
3. कटहल में आहार वसा(dietary fats) उच्च मात्रा में होता है जो बृहदान्त्र(colon) से विषाक्त पदार्थों को साफ करता है।इसलिए यह कोलोन में हानिकारक पदार्थों को कम कर कोलन कैंसर के खतरे की संभावना को घटाता है। कटहल में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कैंसर, बढ़ती उम्र के लक्षणों और अपक्षयी रोगों से बचाता है।
4. कटहल फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। यह भोजन को बहुत आसानी से पचाने में सहायता करता है जिसकी वह से व्यक्ति की पाचन की क्रिया सुदृढ होती है और कब्ज जैसी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
5. कटहल में विटामिन A, C, E, K, नियासिन और विटामिन बी6, फोलेट,पैंटोथेनिक एसिड, कॉपर, मैंगनीज और मैंगनीशियम पाया जाता है जो रक्त के निर्माण के लिए बहुत ही जरूरी होता है। यह लौह पदार्थों को अवशोषित करने की शरीर की क्षमता को बढ़ाता है जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है और व्यक्ति को एनीमिया की शिकायत नहीं होती है।
6. विटामिन सी से युक्त सप्लिमेंट्स सर्दी और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। एक कप कटहल शरीर को पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है जिसकी वजह से सर्दी और संक्रमण से शरीर की सुरक्षा होती है।
7. कटहल हमारी आंखों के लिए अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि कटहल में अन्य फलों की अपेक्षा विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो रात में न दिखने की समस्या को दूर करता है और आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है।

Images: Google Photos

8. कटहल में विटामिन B6 होता है जो शरीर में खून से होमोसिस्टिन के स्तर को कम करता है और हृदय को रोगों से दूर रखता है और मजबूत बनाता है। इसलिए हृदय रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को कटहल का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
9. कटहल में अल्सर विरोधी गुण (anti ulcer property of jackfruit) पाये जाते हैं जो शरीर की अल्सर होने की समस्या से बचाते हैं। इसके अलावा यह पाचन से जुड़ी बीमारियों को भी ठीक करने में मदद करता है।
10. थॉयराइड मेटाबोलिज्म (thyroid metabolism) के लिए कॉपर बहुत महत्वपूर्ण होता है। विशेष रूप से हार्मोन के बनने और इसके अवशोषण में कॉपर की भूमिका अधिक होती है। कटहल कॉपर जैसे सूक्ष्म खनिज से युक्त होता है और उपापचय की दर को बढ़ाता है और स्वस्थ रखने में मदद करता है। 11. कटहल के बीज को ठंडे दूध में कुछ मिनट तक भिगोएं और फिर बीजों को पीसकर चेहरे पर लगाने से झुर्रियां दूर हो जाती है। लगातार 6 हफ्तों तक यह प्रक्रिया नियमित करने से अच्छा परिणाम देखने को मिलता है।
13. कटहल के बीज में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह अलग-अलग तरह के डिशेज (dishes) को बनाने में प्रयोग किया जाता है। नियमित दाल की जगह आप कटहल के बीज का सेवन करके पर्याप्त प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
 कटहल एक ऐसा फल है जिसे भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसकी सब्जी बनाने के साथ-साथ, पकौड़े और आचार भी बनाया जाता है। साथ ही जब ये पक जाता है तो इसके अंदर के मीठे फल को भी काया जाता है।

Images: Google Photos
लेकिन कई लोगों को ये पसंद नहीं आता है।
कटहल में अधिक मात्रा में पौष्टिक तत्‍व जैसे कि विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्‍शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक के साथ-साथ भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें बिल्‍कुल भी कैलोरी नहीं होती है। इसका सेवन करने से पके शरीर में जबरदस्त स्फूर्ति आती है। इसका ज्यादा सेवन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
  1. पेट की समस्या
इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपकी आंतो की गंदगी साफ होती है लेकिन इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी पाचन शक्ति में उल्टा प्रभाव पड़ेगा। जिसके कारण आपका पेट खराब हो जाएगा। 
2. दूध के बाद
कई लोगों की आदत होती है कि खाने के बाद दूध पी लेते है। अगर आपने कटहल खाया तो भूलकर भी तुरंत दूध का सेवन न करें। अगर ऐसा किया तो यह पेट में जाकर रिएक्शन पैदा करते है। जिसके कारण आपको स्किन संबंधी कई समस्याएं जैसे कि दाद, खाज, खुजली, एक्जीमा और सोरायसिस हो सकता है। t
3. पका कटहल
वैसे तो पका कटहल खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। लेकिन इसका सेवन करने से आपको जुकाम, खांसी, सर्दी जैसी समस्याएं हो सकती है। क्योंकि कटहल कफवर्धक होता है। जिसके कारण आपका पेट फूल सकता है।
4. ऑपरेशन
अगर आप किसी तरह का ऑपरेशन करवा रहे हैं या करवा चुके हैं, तो कटहल का सेवन भूलकर भी न करें। खासकर अगर पेट का ऑपरेशन कराया होतो। ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इस संदर्भ में एक बार अपने चिकित्सक से भी सलाह ले लें।
5. प्रेग्नेंसी के समय
प्रेग्नेंसी के समय कटहल का सेवन आपके लिए और आपके बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा जो स्त्रियां शिशुओं को दूध पिलाती हैं उन्हें भी कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान आपको और आपके शिशु को घुलनशील फाइबर की जरूरत होती है जबकि कटहल में मौजूद फाइबर अघुलनशील होता है यानि ये पेट में पूरी तरह गलता नहीं है।
कटहल- कई बीमारियों को करे नियंत्रित कटहल- कई बीमारियों को करे नियंत्रित Reviewed by Admin on 1:28 AM Rating: 5
Powered by Blogger.