माँ ने इस वजह से रखा था अमिताभ बच्चन का नाम इंकलाब, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम


Third party image reference
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसकी वजह से ये शो हिट होने के कगार पर आ चुका है। जी हां, इस शो में न सिर्फ अमिताभ बच्चन हॉट शीट पर बैठे प्रतिभागियों से सवाल पूछते हैं, बल्कि उनके साथ अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी कुछ चीज़ें शेयर करते हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने हाल ही में एक किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद के नाम से जुड़ी एक कहानी का जिक्र का किया है, जिसके बाद सब खुश हो गए।
हॉट शीट पर बैठे प्रतिभागी ने अमिताभ बच्चन से बातचीत में उनके नाम के बारे में सवाल पूछ लिया, जिसके बाद बिग बी ने खुद अपनी इस कहानी को पूरी दुनिया के सामने रख दिया। बता दें कि अमिताभ बच्चन के बचपन का नाम इंकलाब था, जिसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। इस दौरान उन्होंने पहली दफा अपने नाम के बारे में खुलकर बताया और यह भी बताया कि आखिर उनका नाम इंकलाब कैसे पड़ा था? और फिर उनका नाम क्यों बदल गया, जिसे सुनकर उनके फैंस गदगद हो गए।

अमिताभ के बचपन का नाम इंकलाब था


Third party image reference
अमिताभ बच्चन की जब जीवनी के शुरुआत होगी तो सबसे पहले उनका नाम इंकलाब था, इससे शुरू होगा। जी हां, बचपन में सदी के महानायक को इंकलाब के नाम से जाना जाता था। उस दौरान उन्हें कोई अमिताभ बच्चन के नाम से नहीं जानता था, बल्कि इंकलाब बच्चन नाम था। इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है, जिसका जिक्र उन्होंने हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति में किया है, जिसके बाद हर कोई उनकी माता की तारीफ कर रहा है, लेकिन वक़्त और हालात के चलते उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा।

क्यों पड़ा था अमिताभ का इंकलाब नाम?


Third party image reference
इस संदर्भ में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनकी पैदाइशी सन 1942 में हुई थी और उन दिनों देश में गांधी जी का आंदोलन भारत छोड़ो प्रबल था, जिसकी वजह से पूरे देश में इंकलाब के नारे गूंजते हैं। इसी सिलसिले में, जब मेरी माता जी 8 महीने की गर्भवती थी, तो वे भी जोश जोश में आंदोलन की रैली में हिस्सा लेने के लिए दौड़ पड़ी हैं। ऐसे में जब घर के पुरुषों को पता चला तो सभी उनसे बहुत गुस्सा हो गए और उन्हें कहा कि ऐसी हालत में नहीं जाना चाहिए था। बस उसी दौरान ये तय किया गया कि यदि लड़का होगा तो उसका नाम इंकलाब रखा जाएगा और फिर मेरा नाम इंकलाब रखा गया, जो बदलकर अमिताभ बच्चन हो गया।

टीआरपी लिस्ट में है कौन बनेगा करोड़पति


Third party image reference
बताते चलें कि अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 11 लगातार टीआरपी लिस्ट में था, जिसे इस बार दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बता दें कि इस बार अमिताभ बच्चन इस शो के ज़रिए अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकहे किस्से शेयर करते हुए नज़र आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों की दिलचस्पी और भी बढ़ती जा रही है।
माँ ने इस वजह से रखा था अमिताभ बच्चन का नाम इंकलाब, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम माँ ने इस वजह से रखा था अमिताभ बच्चन का नाम इंकलाब, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम Reviewed by Admin on 2:27 AM Rating: 5
Powered by Blogger.