शूटिंग दीपावली के तुरंत बाद गोपाष्टमी पर शुरू होने जा रही है। अमर उजाला ने इस फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए पहले खुलासा किया कि सलमान खान फिल्म दबंग 3 के बाद फिर से पुलिस अधिकारी बनने जा रहे हैं और इस फिल्म का नाम राधे होगा। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का पूरा नाम अब राधे: इंडियाज मोस्ट वांटेड कॉप होगा, ताकि फिल्म का नाम तेरे नाम के सीक्वल के साथ भ्रमित न हो। सलमान खान के अपने कॉप यूनीवर्स की फिल्में बहुत लोकप्रिय रही हैं। बतौर हीरो अपनी पहली फिल्म मैंने प्यार के किया के तुरंत बाद सलमान खान अपनी दूसरी ही फिल्म पत्थर के फूल में पुलिस अफसर बने थे। सलमान खान की अंडरकवर कॉप फिल्म वांटेड को भी उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
फिल्म दबंग 3 के निर्देशक प्रभुदेवा के करीबी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने फिल्म राधे के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा दबंग 3 के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा कर लिया है। फिल्म का मुहूर्त शॉट मुंबई में 4 नवंबर को फिल्माया जाएगा और इसी के साथ फिल्म का पहला शेड्यूल भी शुरू हो जाएगा। 4 नवंबर को गोपाष्टमी है और इस दिन फिल्म शुरू करने का बहुत शुभ मुहूर्त निकला है।
Third party image reference
जानकारी के अनुसार, फिल्म राधे: द मोस्ट वांटेड कॉप दो साल पहले रिलीज हुई कोरियन फिल्म द आउट लॉज की आधिकारिक हिंदी रीमेक होगी और इसके लिए अधिकार आदि खरीदने की प्रक्रिया सलमान खान के वकील ने पूरी कर ली है। फिल्म को पूरी तरह से फिर से भारतीय पृष्ठभूमि में लिखा गया है और इसमें सलमान खान का खास टच देने के लिए फिल्म तेरे नाम और वांटेड के सलमान खान के किरदारों के रंग भी इसमें भरे गए हैं।
Third party image reference
इसकी शूटिंग खत्म करते ही राधे: द मोस्ट वांटेड कॉप की शूटिंग शुरू करने के निर्देश सलमान खान ने फिल्म की यूनिट को दे दिए हैं। प्रभु देवा ने फिल्म की स्क्रिप्ट का जो पहला ड्राफ्ट सलमान खान को सुनाया है, वह उन्हें काफी पसंद आया है। फिल्म राधे: द मोस्ट वांटेड कॉप के निर्माता के रूप में सलमान ने अपने भाई सोहेल खान को जिम्मेदारी सौंपी है। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।
Third party image reference
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक ज़रूर करें, साथ ही आप अपने विचार हमें कमेंट करके बता सकते हैं
इधर राधे: द मोस्ट वांटेड कॉप की शूटिंग डेट तय तो उधर सोशल मीडिया पर सलमान खान का उड़ा मजाक
Reviewed by Admin
on
3:30 AM
Rating:


