खान-पान की गलत आदतें, तनाव और गलत स्किनकेयर उन कुछ प्रमुख कारणों में से हैं, जिनका सीधा संबंध मुंहासों से है। एक शोध में इसका खुलासा किया गया है। मैड्रिड में 28वें यूरोपियन अकादमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एंड वेनेरियोलॉजी कांग्रेस में प्रस्तुत इस शोध में कुछ छह देशों से 6,700 से अधिक प्रतिभागियों में मुंहासों के इन हानिकारक कारकों का परीक्षण किया गया।
Third party image reference
फ्रांस में यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ ननतेस से इस अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता ब्रिगिट डैनो ने कहा कि पहली बार इस शोध ने हमें उपचार नुस्खे से पहले इससे संबंधित कारकों की पहचान करने की अनुमति देता है।
शोध के परिणामों से यह पता चलता है कि मुंहासें रोजाना डेयरी उत्पादों का सेवन करने वाले व्यक्तियों में अधिक थी, यानि कि 48.2 प्रतिशत लोग ऐसे थे जो डेयरी उत्पादों का सेवन नियमित तौर पर करते हैं, उनमें मुंहासे हैं। जबकि डेयरी उत्पादों का सेवन न करने वाले 38.8 प्रतिशत व्यक्तियों में मुंहासें नहीं थे।
Third party image reference
यह अंतर सोडा या सीरप (35.6 प्रतिशत बनाम 31 प्रतिशत), पेस्ट्रीज और चॉकलेट (37 प्रतिशत बनाम 27.8 प्रतिशत) और मिठाइयां (29.7 प्रतिशत बनाम 19.1 प्रतिशत) के लिए सांख्यिकी रूप से महत्वपूर्ण था।
आश्चर्यजनक ढंग से 7 प्रतिशत बिना मुंहासों वाले लोगों के विपरीत 11 प्रतिशत मुंहासों से परेशान व्यक्ति व्हे प्रोटीन का उपयोग करते हैं और 3.2 प्रतिशत बिना मुंहासे वाले व्यक्तियों के विपरीत एनाबोलिक स्ट्रेरॉयड का सेवन करने वाले 11.9 प्रतिशत व्यक्ति मुंहासों से जूझते पाए गए।
Third party image reference
इसके अलावा धूल और प्रदूषण भी इसके महत्वपूर्ण कारकों में से एक हैं। इतना ही नहीं, स्किनकेयर के लिए अत्यधिक केमीकल युक्त उत्पादों का उपयोग भी मुंहासों के लिए जिम्मेदार है। इस नए शोध में कहा गया है कि तंबाकू जिसे पहले मुंहासों के संभावित कारक के रूप में दर्शाया गया है, इस शोध में इसके प्रभाव को नहीं दिखाया गया है।
क्या आप भी हैं मुंहासों से परेशान, तो तुरंत कर दें इन चीजों का सेवन बंद
Reviewed by Admin
on
1:39 AM
Rating:


