बन सकता है इस सुपरहिट फिल्म का दूसरा पार्ट, नजर आएगी सलमान और गोविंदा की जोड़ी

बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार सलमान खान और दूसरे सुपरस्टार गोविंदा की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'पार्टनर' के सीक्वल का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म में सलमान और गोविंदा की एक साथ की गई कॉमेडी लोगों को काफी पसंद आई थी। अब लोग इस जोड़ी को दोबारा से स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। आज भी जब यह फिल्म टीवी पर आती है तो लोग सलमान और गोविंदा की कॉमेडी को देखने का मौका नहीं छोड़ते हैं। पार्टनर फिल्म के सीक्वल को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। कई बार खबरें अफवाह भी साबित होती हैं। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर एक ताजा खबर सामने आई है।

Third party image reference
एक खबर के अनुसार सलमान खान के भाई सोहेल खान पार्टनर फिल्म के सीक्वल को बनाने पर विचार कर रहे हैं और इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू भी कर सकते हैं। जहाँ पहली पार्टनर के डायरेक्टर डेविड धवन थे और सोहेल खान ने प्रोड्यूस किया था, वहीं इस बार सोहेल खान फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों होंगे। असल में इस फिल्म को कोई प्रोडूसर नहीं मिल रहा है इसीलिए सोहेल खान ने खुद ही प्रोड्यूस करने का फैसला लिया है। यह दूसरा भाग भी सलमान और गोविंदा की जोड़ी के साथ बनाया जाएगा क्योंकि इस जोड़ी के बिना कोई फिल्म देखना नहीं चाहेगा।

Third party image reference
वैसे आपको बताना चाहते हैं कि बॉलीवुड की फिल्म पार्टनर ओरिजिनल फिल्म नहीं थी। पार्टनर फिल्म को हॉलीवुड की सुपर डुपर हिट फिल्म हिच से इंस्पायर्ड थे। हिच का दूसरा पार्ट तो नहीं आया है लेकिन पार्टनर का दूसरा भाग बनने की उम्मीद दिखाई पड़ रही हैं।
बन सकता है इस सुपरहिट फिल्म का दूसरा पार्ट, नजर आएगी सलमान और गोविंदा की जोड़ी बन सकता है इस सुपरहिट फिल्म का दूसरा पार्ट, नजर आएगी सलमान और गोविंदा की जोड़ी Reviewed by Admin on 9:45 AM Rating: 5
Powered by Blogger.