टीम इंडिया से बाहर होने के 7 साल बाद घातक फॉर्म में लौटा यह ऑलराउंडर, हो सकती है वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम का लगातार प्रतिनिधित्व करना किसी भी क्रिकेटर का सबसे बड़ा सपना होता होगा चाहे वह अब तक टीम इंडिया में एंट्री नहीं किया हो या किसी जमाने में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर के बाहर हो चुका हो। इसी क्रम में आज हम बात करेंगे भारत के एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में जो 2012 में टीम इंडिया के लिए आखिरी बार खेलते नजर आया था लेकिन अब भी वह टीम में वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है और शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश में लगा है।
7 साल पहले टीम से हुए बाहर

Third party image reference
हम बात कर रहे हैं भारत के दिग्गज ऑलराउंडर यूसुफ पठान के बारे में जिन्होंने 18 जून 2008 को पाकिस्तान के खिलाफ अपने वनडे क्रिकेट करियर की शुरुआत की, और उन्होंने 10 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला। इन 4 वर्षों के मध्य यूसुफ पठान ने भारतीय क्रिकेट टीम को कई मुकाबले जीताए, हालांकि इसके बाद 1 टीम से बाहर हो गए और आज तक वापसी नहीं कर सके। इसी क्रम में यूसुफ पठान की मौजूदा फॉर्म पर नजर डालें तो वह घरेलू क्रिकेट में जलवा बिखेर रहे हैं और वापसी की दावेदारी पेश कर रहे हैं।
क्या टीम में कर पाएंगे वापसी

Third party image reference
विजय हजारे ट्रॉफी में यूसुफ पठान दीपक हुडा के नेतृत्व वाली बड़ौदा टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें वह हर बार बेहतरीन प्रदर्शन का नजारा पेश करते हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के खिलाफ 10 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 80 गेंद पर छह चौके और पांच छक्के की बदौलत 83 रन बनाए।

Third party image reference
विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में यूसुफ पठान के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने लगभग 38 की औसत से कुल 191 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में भी उन्हें एक विकेट मिला, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यूसुफ पठान ऐसा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे।
टीम इंडिया से बाहर होने के 7 साल बाद घातक फॉर्म में लौटा यह ऑलराउंडर, हो सकती है वापसी टीम इंडिया से बाहर होने के 7 साल बाद घातक फॉर्म में लौटा यह ऑलराउंडर, हो सकती है वापसी Reviewed by Admin on 9:26 AM Rating: 5
Powered by Blogger.