अनिल कुंबले के जीवन से जुड़े वो 5 राज जिनके बारे में आपको नहीं होगा पता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी अनिल कुंबले आज 49 साल के हो चुके हैं। कुंबले टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट अपने नाम किये हैं। आज हम आपको इनके जीवन से जुड़े कुछ राज के बारे में बताने वाले हैं।
बैंगलोर में हुआ जन्म


Third party image reference
अनिल कुंबले का जन्म कर्नाटक के बैंगलोर में 17 अक्टूबर 1970 को हुआ था। आपको शायद नहीं पता होगा कि कुंबले भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल हैं। कुंबले ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है।
तलालशुदा औरत से की शादी


Third party image reference
अनिल कुंबले का दिल एक तलाकशुदा औरत पर आया। कुंबले की पत्नी का नाम चेतना है जिनसे कुंबले ने 1 जुलाई 1999 को शादी की। दोनों की पहली मुलाकात एक ट्रेवल एजेंसी में हुई थी। चेतना की पहली शादी से एक बेटी भी है जिसको कुंबले ने अपना लिया।
पाकिस्तान के खिलाफ लिए 10 विकेट


Third party image reference
1999 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए अनिल कुंबले ने टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। कुंबले भारत के ऐसे पहले और आखरी गेंदबाज हैं जिन्होनें ऐसा कारनामा किया हो।
भारतीय टीम के कप्तान भी बने


Third party image reference
ऐसा बहुत ही कम बार होता है कि जब एक स्पिन गेंदबाज भारतीय टीम का कप्तान बना हो। लेकिन कुंबले को इस पद के लिए चुना गया। 8 नवंबर 2007 को पहली बार कुंबले को टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नज़र आए।
टीम इंडिया के कोच भी रह चुके हैं कुंबले


Third party image reference
अनिल कुंबले 1 साल तक भारतीय टीम के कोच भी रह चुके हैं। इन्हीं की कोचिंग में भारतीय टीम पहली बार टेस्ट में में नंबर एक टीम बनी थी।
अनिल कुंबले के जीवन से जुड़े वो 5 राज जिनके बारे में आपको नहीं होगा पता अनिल कुंबले के जीवन से जुड़े वो 5 राज जिनके बारे में आपको नहीं होगा पता Reviewed by Admin on 5:50 AM Rating: 5
Powered by Blogger.