विराट का फैन निकला यह पाक क्रिकेटर, बनना चाहता है कोहली की तरह कप्तान, बना चुका है 5884 रन

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में आप लोगों को बताने वाले हैं कि पाकिस्तान के नवनियुक्त कप्तान बाबर आजम ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है।

Third party image reference
आजम भारतीय कप्तान विराट कोहली को आदर्श मानकर उन्हीं की तरह टीम की कमान संभालना चाहते हैं। बाबर के मुताबिक विराट कोहली न सिर्फ खुद अच्छा प्रदर्शन करते हैं बल्कि टीम का नेतृत्व करते हुए अच्छे परिणाम भी देते हैं। 25 वर्षीय बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज खेलनी है।

Third party image reference
3, 5 और 8 नवंबर को होने वाले इन मुकाबलों पहले पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि मैं सिर्फ परिणामों की परवाह किए बगैर खेलने से ज्यादी अपनी टीम के प्रदर्शन में भी सुधार की उम्मीद कर रहा हूं, जैसे विराट कोहली खुद प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को मैच जिताते हैं।आईसीसी टी-20 रैंकिंग में बाबर फिलहाल दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। बाबर ने अब तक 21 टेस्ट, 74 वनडे और 33 टी-20 मैच खेले हैं।

Third party image reference
इस दौरान टेस्ट करियर में उन्होंने 35.28 की औसत से 1235, वनडे में 54.17 की औसत से 3359 और टी-20 में 49.61 की औसत से 1290 रन बनाए हैं। अगर तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर अब तक अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात की जाए तो बाबर आजम ने 5884 रन बना चुके हैं।
विराट का फैन निकला यह पाक क्रिकेटर, बनना चाहता है कोहली की तरह कप्तान, बना चुका है 5884 रन विराट का फैन निकला यह पाक क्रिकेटर, बनना चाहता है कोहली की तरह कप्तान, बना चुका है 5884 रन Reviewed by Admin on 3:10 AM Rating: 5
Powered by Blogger.