पिछले दिनों टेलीकास्ट हुए कपिल शर्मा शो के एपिसोड में कपिल शर्मा नवजोत सिंह सिद्धू बनकर लोगों को हंसाते नजर आए थे। इसी एपिसोड में देखने को मिला कि कपिल शर्मा ने सिद्धू की खाली कुर्सी पर बैठी अर्चना पूरन सिंह का भी मजाक उड़ाते नजर आए। आपको बता दें जब कपिल शर्मा शो की इस साल शुरुआत हुई थी तब बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह की जगह नवजोत सिंह सिद्धू बैठते थे, लेकिन राजनीतिक कारणों की वजह से नवजोत सिंह सिद्धू को हटाना पड़ा था।
Third party image reference
अर्चना बॉलीवुड की दर्जनों फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग के जरिए लोगों का दिल जीत चुकी हैं। पिछले कुछ महीनों से लगातार कपिल शर्मा शो में अर्चना पूरन सिंह ठहाके मारकर हंसती हुई दिखाई पड़ती हैं। अर्चना पूरन सिंह को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह शो बढ़िया टीआरपी के साथ चल रहा है। अर्चना पूरन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें नवजोत सिंह की कुर्सी जरूर मिली है लेकिन उनके जितनी फीस नहीं मिल रही है।
Third party image reference
कपिल जब भी शो में अर्चना पूरन सिंह पर मजाक बनाते हैं तो उनके पति को भी लपेटे में ले लेते हैं, जिनका नाम परमीत है। अक्सर हमें शो में अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत का नाम सुनने को मिलता है, असल में आपने परमीत को नहीं देखा होगा।
Third party image reference
अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत एक अभिनेता हैं। परमीत से अर्चना ने साल 1992 में ही शादी कर ली थी। एक फिल्म में साथ कमरे काम करने के दौरान ही अर्चना और परमीत की पहली मुलाकात हुई थी। लंबे समय से डेटिंग करने के बाद इस कपल ने शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे भी हैं। अर्चना पूरन सिंह के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम आयुष्मान और छोटे बेटे का नाम आर्यमन है।
2 बच्चों की मां हैं अभिनेत्री अर्चना पूरन, मिलिए उनके परिवार से
Reviewed by Admin
on
10:08 AM
Rating:


