2019 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 10 खिलाड़ी, रोहित के आस-पास भी नही है कोई, देखें सूची

2019 अब तब भारतीय ओपनर रोहित शर्मा के नाम रहा है वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से धूम मचाने के बाद अब टेस्ट में भी रोहित शर्मा झंडे गाड़ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बतौर ओपनर खेल रहे रोहित शर्मा ने मैच की दोनों ही पारियों में शतक जड़ दिया हैं। रोहित ने पहली पारी में 244 गेंद खेलकर 176 रन की पारी खेली थी। वहीं दूसरी इनिंग में भी रोहित ने 149 गेंदों में चौके छक्के बरसाते हुए 85.23 की स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाएं। रोहित के इस शानदार प्रदर्शन के बाद आज हम आपको 2019 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे।

2019 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 10 खिलाड़ी, रोहित  के आस-पास भी नही है कोई, देखें सूची
Copyright Holder: Cricket Stats

रोहित शर्मा के आस पास भी नही है कोई

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस साल अब तक 34 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसकी 34 पारियों में 1 बार नाबाद लौटते हुए 52.75 की औसत और 88.69 की स्ट्राइक रेट से 1741 रन बनाए इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से सात अर्धशतक और सबसे ज्यादा 8 शतक निकले हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

विराट ने ठोके है 5 शतक

हर साल शतक के मामले में सबसे आगे रहने वाले विराट कोहली इस साल अब तक 32 मैचों की 36 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 1781 रन बना चुके हैं इस दौरान विराट कोहली ने 11 अर्धशतक और पांच शतक जड़े हैं विराट कोहली रोहित शर्मा से अभी भी 3 शतक पीछे हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats
ऑस्ट्रेलिया की ओपनर एरोन फिंच ने इस साल अब तक 25 मैचों की 25 पारियों में 1 बार नाबाद लौटते हुए 1149 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए इस दौरान फिंच ने 6 अर्धशतक को 4 शतक जड़े हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats
इंग्लैंड के जो रूट ने भी 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 शतक लगाए हैं रूट ने अब तक 35 मैचों की 42 पारियों में बल्लेबाजी की है।

Copyright Holder: Cricket Stats
पाकिस्तान के बाबर आजम में विशाल सामने प्रदर्शन दिखाया है बाबर आजम ने 26 मैचों के 28 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 54.84 की औसत से 14 से 52 रन बनाए हैं जिसमें उनके बल्ले से 9 अर्धशतक और 3 शतक भी निकले हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats
इसके अलावा इंग्लैंड जॉनी बेयरस्टो ने 3 शतक, आयरलैंड के एंड्रू बेलबीरनै ने 3 शतक, इंग्लैंड जोस बटलर ने 3 शतक, दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक ने 3 और इतनी ही शतक फाफ डु प्लेसिस ने भी अब तक जड़ी हैं।
2019 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 10 खिलाड़ी, रोहित के आस-पास भी नही है कोई, देखें सूची 2019 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 10 खिलाड़ी, रोहित के आस-पास भी नही है कोई, देखें सूची Reviewed by Admin on 7:14 AM Rating: 5
Powered by Blogger.