रविन्द्र जडेजा ने रचा इतिहास, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गए नंबर 1 गेंदबाज

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले 2 दिनों में भारतीय सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की धूम रही। रोहित शर्मा ने जहां 176 रन बनाए, वहीं मयंक अग्रवाल ने 215 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसकी बदौलत ने भारत ने पहली पारी 502/7 पर घोषित कर दी थी।

रविन्द्र जडेजा ने रचा इतिहास, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गए नंबर 1 गेंदबाज
google
रोहित और मयंक की जोड़ी के बाद अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने गेंदबाजी में धमाल मचाया। दूसरे दिन दोनों ने मिलकर 16 ओवर में दक्षिण अफ्रीका के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया I दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 39 रन बना लिए थे I

google
लेकिन तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद डीन एल्गर और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की I इस दौरान एल्गर ने शानदार शतकीय पारी खेली, इसके बाद एल्गर ने विकेटकीपर बल्लेबाज डि कॉक के साथ मिलकर एक और शतकीय साझेदारी की। तब रविन्द्र जडेजा ने कमाल दिखाया और डीन एल्गर व डि कॉक की खतरनाक नजर आ रही जोड़ी को तोड़ा। उन्होंने एल्गर को आउट कर मैच का छठवां और अपना दूसरा विकेट चटकाया I

google
अपने इस दूसरे विकेट के साथ ही जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट का आंकड़ा भी पूरा कर लिया। उन्होंने 44वें मैच में अपना 200वां शिकार किया I
सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट

google
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने के मामले में जडेजा बाएं हाथ के नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं, जबकि वे ये कारनामा करने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बने। उन्होंने इस मामले में मिचेल स्टार्क, रंगना हेराथ और मिचेल जॉनसन जैसे गेंदबाजो को पीछे छोड़ा I

google
जडेजा ने 44वें मैच में 200 विकेट के आंकड़े को छुआ। आपको बता दें कि 33 टेस्ट मैचों में 200 विकेट लेकर पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज यासिर शाह इस मामले में नंबर 1 पर है। जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 37 मैचों में 200 विकेट लेकर लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद है। बतौर भारतीय गेंदबाज अश्विन पहले स्थान पर विराजमान हैं।

google
इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट चटकाने के मामले में जडेजा दसवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
रविन्द्र जडेजा ने रचा इतिहास, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गए नंबर 1 गेंदबाज रविन्द्र जडेजा ने रचा इतिहास, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गए नंबर 1 गेंदबाज Reviewed by Admin on 9:27 AM Rating: 5
Powered by Blogger.