आज की इस पोस्ट में हम आपको वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 150 प्लस स्कोर बनाने वाले टॉप 5 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं । चलिए जान लेते हैं उन पांच बल्लेबाजों के बारे में
5. क्रिस गेल
Third party image reference
वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी क्रिस गेल इस लिस्ट में नंबर पांच पर मौजूद है। क्रिस गेल ने अभी तक 301 वनडे मैच खेले हैं जिनकी 294 पारियों में 10480 रन बनाए हैं। क्रिस गेल वनडे क्रिकेट में चार बार डेढ़ सौ से अधिक का स्कोर बना चुके हैं।
4. हाशिम आमला
Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज हाशिम आमला लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद है। हाशिम आमला ने 181 वनडे मैचों की 178 पारियों में 8113 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में हाशिम आमला ने 4 बार डेढ़ सौ से अधिक रन बनाए हैं।
3. सचिन तेंदुलकर
Third party image reference
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों में 18426 रन बनाए। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 5 बार 150 से ज्यादा रन बनाए।
2. डेविड वॉर्नर
Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज है। डेविड वॉर्नर ने 116 वनडे मैचों में 4990 रन बनाए हैं। डेविड वार्नर वनडे क्रिकेट में छह पारियों में डेढ़ सौ से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं।
1. रोहित शर्मा
Third party image reference
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 150 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित शर्मा ने कुल 7 बार वनडे क्रिकेट में 150 से अधिक रन बनाए हैं।
वनडे में सबसे अधिक बार 150+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, पहला है वनडे क्रिकेट का किंग
Reviewed by Admin
on
6:47 PM
Rating:




