एक साल में 12 शतक जड़ने वाला विश्व का इकलौता खिलाड़ी, रोहित रिकॉर्ड से मात्र 4 कदम दूर

रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया. उन्होंने 255 गेंदों का सामना करते हुए 28 चौको और 6 छक्कों की मदद से 212 रन बनाये.

Twitter
बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित ने इस साल गजब की क्रिकेट खेली है. उन्होंने हर फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ी है. अपने इस प्रदर्शन से उन्होंने अपने नाम कई विश्व रिकॉर्ड भी जोड़े हैं. लेकिन आने वाले समय में वे अपने नाम एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड जोड़ सकते हैं.
एक साल में सबसे ज्यादा शतक
रोहित अब तक इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9 शतक बना चुके हैं. जिसमे 6 शतक उन्होंने वनडे और बाकि 3 टेस्ट में बनाये हैं. रोहित के बल्ले से अगर इस साल 4 शतक और निकलते हैं तो वे एक कैलेंडर ईयर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज़ बन जायेंगे.

Copyright Holder: Desi View
इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है. जिन्होंने 1998 में 39 मैचों की 42 पारियों में 68.67 की औसत से 2541 रन बनाये. इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक निकले थे.

Copyright Holder: Desi View
भारत को अपनी श्रृंखला नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है और दिसंबर में उसे विंडीज के खिलाफ खेलना हैं. ये सभी श्रृंखलाएं घर में खेल जाएँगी. ऐसे में रोहित ये रिकॉर्ड आसानी से तोड़ सकते हैं.
एक साल में 12 शतक जड़ने वाला विश्व का इकलौता खिलाड़ी, रोहित रिकॉर्ड से मात्र 4 कदम दूर एक साल में 12 शतक जड़ने वाला विश्व का इकलौता खिलाड़ी, रोहित रिकॉर्ड से मात्र 4 कदम दूर Reviewed by Admin on 5:55 AM Rating: 5
Powered by Blogger.