भारत में प्रतिभावान क्रिकेटरों की कोई कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक क्रिकेटर मौजूद हैं, जो घरेलू मैच में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हम इस लेख में एक बेहद युवा क्रिकेटर के बारे में जानकारी देंगे। जिसने सिर्फ 17 वर्ष की उम्र में ही क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। यशस्वी जयसवाल भारतीय टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से भी खतरनाक बल्लेबाजी करने का काबिलियत रखते हैं।
Third party image reference
हम बात कर रहे हैं 17 वर्षीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल की। जिन्होंने घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई क्रिकेट टीम के तरफ से खेलते हुए गोआ के खिलाफ 123 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली। इस दौरान इन्होंने 6 चौके तथा 5 शानदार छक्के जड़े।
Third party image reference
पिछले दिनों खेली गई अंडर-19 एशिया कप में भी यशस्वी जयसवाल ने शानदार प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इसलिए उनके प्रतिभा को देखते हुए इन्हें मुंबई के तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का अवसर मिला और यशस्वी ने फिर साबित किया कि उनमें कितना प्रतिभा है। इनका ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहा, तो जल्द ही दिन की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है।
भारत को मिला रोहित से भी खतरनाक सलामी बल्लेबाज, ठोके 113 रन, हो सकती है टीम IND में एंट्री
Reviewed by Admin
on
6:42 PM
Rating:

