टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 1 गेंदबाज ने लिए हैं 800 विकेट, टॉप-4 में सिर्फ 1 भारतीय

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है। ऐसे में आज हम आपके सामने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 4 गेंदबाजों के बारे में बात करने जा रहे हैं। आपको बता दें इसमें एक गेंदबाज ऐसा है, जो टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट अपने नाम कर चुका है। आइए आगे जानते हैं विस्तार में:-

4. जेम्स एंडरसन:-


टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 1 गेंदबाज ने लिए हैं 800 विकेट, टॉप-4 में सिर्फ 1 भारतीय
Third party image reference
इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जिमी एंडरसन नाम से भी जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में कुल 149 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इनकी 278 पारियों में 2.87 की इकोनामी के साथ 575 विकेट अपने नाम किए हैं।

3. अनिल कुंबले:-


Third party image reference
भारतीय तीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज और कोच रह चुके अनिल कुंबले इस सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं। अपने टेस्ट कैरियर के दौरान उन्होंने कुल 132 टेस्ट मुकाबले खेले। इनकी 236 पारियों में 2.69 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की। इसके साथ ही 619 विकेट उन्होंने अपने नाम किए।

2. शेन वार्न:-


Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शेन वॉर्न दुनिया के महान गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। इन्होंने अपनी लेग स्पिन से दुनिया को हैरान कर दिया। अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 145 मैचों की 273 पारियों में उन्होंने गेंदबाजी की इस दौरान 2.65 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए कुल 708 विकेट अपने नाम किए।

1. मुथैया मुरलीधरन:-


Third party image reference
श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर माने जाने वाले मथैया मुरलीधरण दुनिया के ऐसे एकमात्र खिलाड़ी हैं। जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट अपने नाम हैं। उन्होंने 133 टेस्ट मैचों की 230 पारियों में 2.47 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 800 विकेट अपने नाम किए।

देखें टॉप-4 की लिस्ट:-

1. मुथैया मुरलीधरन- 800 विकेट
2. शेन वार्न- 708 विकेट
3. अनिल कुंबले- 619 विकेट
4. जेम्स एंडरसन- 575 विकेट
आपको क्या लगता है ? क्या भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने कैरियर के दौरान मुरलीधरन का यह रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे ?
टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 1 गेंदबाज ने लिए हैं 800 विकेट, टॉप-4 में सिर्फ 1 भारतीय टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 1 गेंदबाज ने लिए हैं 800 विकेट, टॉप-4 में सिर्फ 1 भारतीय Reviewed by Admin on 2:06 AM Rating: 5
Powered by Blogger.