ऋषभ पंत-साहा को किया गया टेस्ट टीम में शामिल, एमएसके प्रसाद ने कहा, XI में इसे मिलेगी जगह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टेस्ट सीरीज में सबसे हैरानी की बात रही हार्दिक पांड्या का चयन टीम में ना करने का। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर ऋषभ पंत और रिद्धिमान साहा दोनों को मौका मिला है।

ऋषभ पंत-साहा को किया गया टेस्ट टीम में शामिल, एमएसके प्रसाद ने कहा, XI में इसे मिलेगी जगह
Third party image reference
ऐसे में टीम इंडिया के चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दोनों को लेकर अपनी राय दी और कहा कि भले ही पंत और साहा को मौका दिया गया है लेकिन प्लेइंग इलेवन में रिद्धिमान साहा के खेलने के चांस ज्यादा है।


Loading...
Third party image reference
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भी दोनों विकेटकीपर को भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन प्लेइंग XI में ऋषभ पंत अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं।


Third party image reference
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ऋषभ पंत का परफॉर्मेंस कोई खास नहीं रहा था जिसके कारण ही एमएसके प्रसाद ने हिन्ट दिए हैं कि प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत से ज्यादा भरोसा रिद्धिमान साहा पर किया जाएगा।


Third party image reference
गौरतलब है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से होने वाला है। टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।
ऋषभ पंत-साहा को किया गया टेस्ट टीम में शामिल, एमएसके प्रसाद ने कहा, XI में इसे मिलेगी जगह ऋषभ पंत-साहा को किया गया टेस्ट टीम में शामिल, एमएसके प्रसाद ने कहा, XI में इसे मिलेगी जगह Reviewed by Admin on 8:37 AM Rating: 5
Powered by Blogger.