IND vs SA: पहला टी20 मैच रद्द होने के बावजूद फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, सुनकर झूम उठेंगे

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाना था। जो कि बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। जिससे सभी क्रिकेट फैंस काफी नाराज दिखाई दिए। लेकिन अब उन्हीं क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है।

Loading...
IND vs SA: पहला टी20 मैच रद्द होने के बावजूद फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, सुनकर झूम उठेंगे
Third party image reference
आपको बता दें, जिन दर्शकों ने एचपीसीए स्टेडियम के टिकट काउंटर से मैच देखने के लिए टिकट खरीदे थे, अब उन सभी को उनके टिकट के पैसे वापिस दिए जाएंगे। जिसके लिए 17 सितम्बर को एक स्पेशल काउंटर लगा कर सभी दर्शकों को उनके पैसे लौटा दिए जाएंगे, और जिन दर्शकों ने मैच देखने के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदे थे। उनके पैसे मिलने में 5 से 10 दिन का समय लगा सकता है।


Third party image reference
गौरतलब है की, मैच वाले दिन 15 सितम्बर को भारी मात्रा में क्रिकेट फैंस मैच देखने के लिए एचपीसीए स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन मैदान पर तेज बारिश होने की वजह से टॉस तक ना हो सका, और मैच बिना टॉस के ही रद्द करने का निर्णय लिया गया। मैच के दो दिन पहले से ही यहाँ पर लगातार बारिश हो रही थी। जिससे पहले से ये अनुमान लगाया जा रहा था कि मैच होने की संभावना बहुत कम है।


Third party image reference
तीन मैचों की इस टी20 सीरीज का अब अगला मैच 18 सितम्बर को मोहाली में खेला जाएगा। जबकि सीरीज का तीसरा और आखरी मैच 22 सितम्बर को बैंगलोर में खेला जाना है। दोनों ही टीमें अब सीरीज के दूसरे मैच को बढ़त बनाने के कोशिश करेंगी।
IND vs SA: पहला टी20 मैच रद्द होने के बावजूद फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, सुनकर झूम उठेंगे IND vs SA: पहला टी20 मैच रद्द होने के बावजूद फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, सुनकर झूम उठेंगे Reviewed by Admin on 11:34 PM Rating: 5
Powered by Blogger.