त्वचा को गोरा करने और अपने रंग को साफ करने के लिए आज कई तरह के स्किन प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध है। जिनकी आजकल काफी मांग है अपने रंग को गोरा करने के लिए महिलाओ के अलावा पुरुष भी पीछे नहीं है। आज हम आपको घरेलू तरीका बता रहे हैं जिसे आप प्रतिदिन रात में अपनाएंगे तो कुछ ही दिनों में आप अपने चेहरे के रंग में बदलाव महसूस करेंगे।
आवश्यक सामग्री
1 चम्मच दूध पाउडर
1 चम्मच बॉडी लोशन
1 चम्मच चावल का आटा
1 चम्मच कॉफी पाउडर
1 चम्मच गुलाब जल या मलाई
1 टमाटर
1 सूखा मैदा
बनाने की विधि और उपयोग का तरिका :
इस घरेलू नुस्खे के लिए हमें एक चम्मच दूध पाउडर, एक चम्मच बॉडी लोशन, एक चम्मच कॉफी पाउडर, एक चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच गुलाब जल और यदि गुलाबजल ना हो तो मलाई लेकर इन सभी को आपस में एक कटोरी में मिलाकर एक जान करले जिससे एक पेस्ट तैयार हो जाता है। यदि मिश्रण गाढ़ा लगे तो इसमें कुछ चम्मच दूध भी डाल सकते हैं।
इस पेस्ट का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आप एक टमाटर को दो भागों में काट लें उसके बाद टमाटर के एक भाग को सूखे मैदे में डालें और इसे अपने चेहरे पर घड़ी की दिशा में घुमाते हुए चेहरे को साफ करें। ऐसा करने से हमारे चेहरे के रोम छिद्र साफ होंगे और पोर्स खुल जाएंगे। इसे 3:00 से 4:00 मिनट के लिए ऐसे ही लगे रहने दे फिर पानी से चेहरा धो लें।
इसके बाद बनाए गए मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरे को धो लें सप्ताह में एक से दो बार इस मिश्रण से चेहरे को साफ करेंगे तो कुछ ही दिनों में आप पाएंगे कि आपके चेहरे की रंगत में चमत्कारिक बदलाव आया है।
चेहरे को गोरा बनाने का उपाय
Reviewed by Admin
on
3:57 AM
Rating:
Reviewed by Admin
on
3:57 AM
Rating:
