भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2013 में वनडे सीरीज़ देखने वाले भारतीय प्रशंसकों को एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम याद होगा। नाम जेम्स फॉल्कनर था, जो अपने हरफनमौला खेल से मैच को उलटने की क्षमता रखता था।
इस सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 3 ओवर में 41 रन जीत के लिए चाहिए थे।
Third party image reference
यहां फॉकनर ने तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के एक ओवर में 30 रन जड़कर हारे हुए मैच को जीत में तब्दील कर दिया।
इस दौरान फॉकनर ने 29 गेंदों पर 64 रन बनाए। इसके बाद, आखिरी वनडे में, भारत ने रोहित शर्मा के दोहरे शतक की बदौलत एक बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में, निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए फॉकनर ने महज 57 गेंदों में शतक ठोक दिया।
Third party image reference
ऐसे में वह भारत के लिए बड़ा खतरा बन गया। हालाँकि अंत में वह 116 रन पर आउट हो गए और भारत ने मैच जीत लिया। फॉल्कनर का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और वह 2015 विश्व कप के फाइनल में मैन ऑफ द मैच भी बने।
Third party image reference
इस मैच में, उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, वर्ल्ड कप के बाद उनकी खराब टाइमिंग शुरू हो गई और उनके प्रदर्शन में काफी गिरावट देखी गई। इसके कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
फॉकनर ने आखिरी बार 1 अक्टूबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के लिए नागपुर वनडे में भाग लिया था। वह रॉयल चैलेंजर्स के लिए अपने करियर के दौरान आईपीएल में भी काफी सफल रहे थे।
एक समय था वनडे क्रिकेट का खतरनाक ऑलराउंडर, लेकिन किस्मत ने खेला ऐसा खेल, जानें पूरी कहानी
Reviewed by Admin
on
1:34 AM
Rating:


