सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बोले- सोपू की अदालत में तू दोषी है

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बिग बॉस सीजन 13 शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। सलमान खान 1998 के काला हिरण शिकार मामले में आरोपी हैं उन्हें हाल ही में एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। पोस्ट के वायरल होने के वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बोले- सोपू की अदालत में तू दोषी है
Third party image reference
बता दें कि अभिनेता सलमान को यह धमकी फेसबुक के जरिए दी गई हैं। ये धमकी गैरी शूटर नाम की आईडी से दी गई है। इस पोस्ट में धमकी देने वाले यूजर ने सलमान की तस्वीर शेयर करते हुए उसे रेड कलर से क्रॉस कर रखा है। गैरी शूटर द्वारा पोस्ट में लिखा- सलमान सोचो, तुम खुद को भारतीय कानून से बचा सकते हो लेकिन विश्नोई समाज और सोपू पार्टी ने तुम्हारे लिए मृत्युदंड की घोषणा की है। सोपू अदालत में तू दोषी है।

Third party image reference
यह पहली बार नहीं है जब सलमान को किसी ने धमकी दी है। कुछ महीने पहले गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने पुलिसकर्मियों के सामने सलमान खान को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। विश्नोई की धमकी के बाद सलमान के पिता सलीम खान ने मिड-डे के साथ बातचीत में कहा था कि सलमान के लिए अतिरिक्त सुरक्षा है, जो किसी भी मामले में हमेशा उनके लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों की एक अच्छी टीम है।

Third party image reference
यह धमकी परिवार के लिए चिंता का विषय नहीं है। हम केवल उनकी सुरक्षा के बारे में चिंतित हैं और इस पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अपना काम अच्छी तरह से कर रही थी। बता दें कि सलमान हाल ही में बिग बॉस शो 13 के लांच इवेंट में नजर आए थे।
सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बोले- सोपू की अदालत में तू दोषी है सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बोले- सोपू की अदालत में तू दोषी है Reviewed by Admin on 5:40 AM Rating: 5
Powered by Blogger.