हमे कब्ज क्यो होती है? आसान घरेलू

कब्ज | constipation क्यों होता है?

खान पान की गड़बड़ियों से होता है कब्ज (constipation) : जब कही पार्टी आदि में जाना होता है तो वहाँ अधिक चटपटा और बहुत स्वादिष्ट लगने वाला भोजन खाने को मिलता है और स्वाद के चक्कर में हम लोग अधिक खा लेते हैं । एक पुरानी कहावत है कि जितना सोया जाये उतनी अधिक नींद और जितना खाया जाये उतनी अधिक भूख महसूस होती है। खाते समय पार्टी में भोजन तो मेजबान का होता है किंतु हम भूल जाते हैं कि यह पेट तो अपना ही है । पेट का ध्यान न रखकर चटपटी, मैदा की बनी चीजें बिना भूख खाना, स्वाद में अधिक खाना, भोजन के बाद ठण्ड़े पेय और आईसक्रीम खाना और सबसे अंत में पण्ड़ाल से बाहर निकलते समय कॉफी पीना, ये सब कुछ इतना विरुद्ध-आहार हो जाता है जो कुछ ही समय में किसी को भी कब्ज (constipation) का रोगी बना सकता है । इसलिये जो भी खायें उसकी तासीर का और अपनी सेहत का जरूर ख्याल रखें।

शारीरिक श्रम के अभाव से होता है कब्ज (constipation) : शारीरिक श्रम का पूर्ण अभाव एवं और अन्य किसी भी तरह से शरीर का वयायाम न होने के कारण से आँतों की गति बाधित होती है जिस कारण से कब्ज (constipation)होता है ।
विश्राम की कमी से होता है कब्ज (constipation) : इसके विपरीत शरीर को बहुत ज्यादा श्रम की अवस्था में रखने से जैसे कि लगातार ड़बल शिफ्ट में काम करना, लम्बी यात्रायें करना आदि दशाओं में भी शरीर में वात दोष कुपित होकर कब्ज (constipation) पैदा करता है।
कब्ज या पेट की सफ़ाई करने का कारगर घरेलु उपाय :

आवश्यक सामग्री 

3-5 ग्राम त्रिफला पाउडर
एक चम्मच शहद
एक गिलास गरम पानी

बनाने की विधि और सेवन का तारिका 

रात को सोने से पहले 1 चम्मच शहद में 3-5 ग्राम त्रिफला पाउडर को 1 गिलास गर्म पानी के साथ मिलकर इसका सेवन करना है ऐसा करने से पहले दिन से आपको कब्ज में आराम देखने को मिलता है और आपके पेट के सभी रोग समाप्त हो जाते है। इसीलिए पेट की समस्या या कब्ज की समस्या के रोगी को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। आपका पेट सुबह पानी की तरह साफ़ और हल्का हो जाएगा।
हमे कब्ज क्यो होती है? आसान घरेलू हमे कब्ज क्यो होती है? आसान घरेलू Reviewed by Admin on 1:39 AM Rating: 5
Powered by Blogger.