दोस्तों, बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में गुरु मान एक बेहद प्रचलित नाम है अपने बॉडीबिल्डिंग ट्रांसफॉर्मेशन और बेहतरीन टिप्स के कारण गुरु मान भारत के नंबर वन बॉडी बिल्डिंग यूट्यूबर में से एक हैं जिन्हें हर कोई पसन्द करता है।
गूगल सर्च
वैसे तो गुरु मान अपने वीडियोज में कई तरह के टिप्स शेयर करते रहते हैं परंतु आज की कड़ी में हम लेकर आए हैं उनके द्वारा सुझाए गए डाइट प्लान जो कि किसी भी दुबले पतले लड़के के वजन को बढ़ाने के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। आइए देखते हैं-
1. पहली मील- दोस्तों सुबह के नाश्ते में आपको 8 अंडे की सफेदी, दो पूरे अंडे और एक कप ओट्स खाना है। मेजरमेंट की बात करें तो इसमें कुल प्रोटीन 47 ग्राम कार्बोहाइड्रेट 57 ग्राम और फैट 15 ग्राम होगा।
Third party image reference
2. दूसरी मील- इस दौरान आपको वर्कआउट के बाद व्हे प्रोटीन पानी के साथ, 2 केले, बादाम जोकि भिगोए होंगे, खाने अनिवार्य हैं अगर आप 25 बादाम खाते हैं तो आपको कुल प्रोटीन 55 ग्राम कार्बोहाइड्रेट 42 ग्राम तथा फैट 16 ग्राम मिलेंगे।
3. तीसरी मील- इसमें लंच आता है। इसमें अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आपको 100 ग्राम चिकन, अथवा पनीर, 200 ग्राम बेक्ड आलू और सलाद लेना चाहिए। मेजमेंट देखें तो इसमें आपको 38 ग्राम प्रोटीन, 61 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 11 ग्राम फैट मिलेगा।
Third party image reference
4. चौथी मील- शाम के स्नैक्स की बात करें तो मिल्कशेक जिसमें 250ml दूध, दो केले तथा दो चम्मच पीनट बटर रखें। अगर आप चाहें तो इसमें व्हे प्रोटीन ऐड कर सकते हैं। इसमें आपको प्रोटीन की मात्रा 38 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 51 ग्राम, फैट 20 ग्राम रहेगा।
5. पाँचवी मील- रात की बात करें तो डिनर में आप 5 अंडों की सफेदी अथवा 100 ग्राम मछली ले सकते हैं इसमें आप अगर वेज है तो 100 ग्राम पनीर भुर्जी भी ले सकते हैं आपको इसके साथ चावल ऐड करना है तथा सलाद को प्रमुखता से लेना है। इसमें कुल प्रोटीन 31 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 106 ग्राम तथा फैट 10 ग्राम मिलेगा।
Third party image reference
6. छठी मील- अगर आपको सोने से पहले भी भूख लगती है तो आप 100 ग्राम पनीर अथवा दो स्लाइस ब्रेड में पीनट लगा कर खा सकते हैं जिसमें आपको 35 ग्राम प्रोटीन, 44 ग्राम कार्ब और 24 ग्राम फैट मिलेगा।
दोस्तों इस डाइट प्लान के साथ आप वर्कआउट अवश्य करें क्योंकि बिना वर्कआउट के आप इतना डाइजेस्ट नहीं कर पाएंगे।
नोट- दिया गया डाइट प्लान किसी भी व्यक्ति के खुद के मेटाबॉलिज्म पर डिपेंड करता है तो आप इसमें अपने जरूरत के हिसाब से परिवर्तन कर सकते हैं जो भी आपको कम, ज्यादा करना है यह एक आदर्श डाइट प्लान है जिसमें आप अपने पसंद की सब्जियां, फल, चपाती ऐड कर सकते हैं और इसमें से कुछ घटा भी सकते हैं।
कोशिश करें कि अपने वजन के हिसाब से प्रति किलो 2 ग्राम प्रोटीन आप अवश्य लें। आपका शरीर बहुत ही जल्दी परिवर्तित होने लगेगा।
फिटनेस एक्सपर्ट गुरु मान के स्पेशल बॉडीबिल्डिंग टिप्स, वजन बढ़ाने के लिये खास
Reviewed by Admin
on
2:52 AM
Rating:



