Third party image reference mohsin khan
छोटे पर्दे के फेमस एक्टर मोहसिन खान के फैन्स के लिए बुरी खबर है। उनके चहेते एक्टर को डेंगू हो गया है। इस बात की जानकारी खुद मोहसिन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों को डेंगू के प्रति सतर्क रहने के लिए भी कहा है। मोहसिन स्टार प्लस के हिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक की भूमिका को निभाते नजर आते हैं।
Third party image reference mohsin khan
मोहसिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, मुझे डेंगू हो गया है। बहुत समय तक बाहर रहने वाले सावधान रहें। मैं बहुत जल्द ठीक हो जाउंगा और भागने लगूंगा। इस ट्वीट पर उनके फैन्स उन्हें जल्द ठीक होने के लिए दुआओं भरे ट्वीट कर रहे हैं। सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें मोहसिन की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था।
Third party image reference niyati joshi
वहीं मोहसिन के साथ-साथ उनकी को-एक्ट्रेस नियति जोशी भी डेंगू की शिकार हो गई हैं। नियति ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक की मां सुवर्णा की भूमिका को निभाती नजर आती हैं। नियति ने अब से कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर डेंगू से पीड़ित होने की जानकारी दी है। तस्वीर में नियति के हाथों में ड्रिप भी लगा दिख रहा है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है: कार्तिक और उनकी मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस को हुआ डेंगू
Reviewed by kumar
on
8:39 AM
Rating:


