Third party image reference
सपना चौधरी अपने डांस की वजह से बहुत मशहूर हो गई हैं। उनका डांस लोगों को बहुत पसंद आता है। सपना चौधरी जिन गानों पर थिरकती हैं, वह भी सुपरहिट है। खासतौर पर तेरी आंख्या का यो काजल गाना... जो अक्सर पार्टी या किसी फंक्शन में सुनने को मिल जाता है।
Third party image reference
बता दें कि सपना चौधरी ने 12 साल की उम्र से ही डांसिंग और सिंगिंग करना शुरू कर दिया था। उस समय सपना के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह डांस शो के दौरान कुछ और ड्रेस पहन सकें। इसी वजह से सपना सलवार सूट पहनकर डांस करने लगी। लेकिन आज भी सपना चौधरी सलवार सूट पहनकर ही नाचती है, इसके पीछे की क्या वजह है। आइए जानते हैं
Third party image reference
एक इंटरव्यू में सपना ने बताया था कि सलवार सूट में डांस करते हुए मैं सहज महसूस करती हूं। बैकलेस पहनकर स्टेज पर डांस करना मुझे सही नहीं लगता। मेरे शो में परिवार भी शामिल होते हैं। ऐसे में मुझे सलवार सूट पहनकर नाचना ही अच्छा लगता है। बता दें कि सपना चौधरी के स्टेज शो में भारी संख्या में भीड़ होती है। हर कोई उनके डांस का दीवाना है।
Third party image reference
सपना ने बिग बॉस में भी अपने डांस का जलवा दिखाया। रियलिटी शो बिग बॉस 11 में सपना बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थी। एक टास्क के दौरान सपना ने हिना खान के साथ तेरी आंख्या का यो काजल... गाने पर डांस किया था। लेकिन असल जिंदगी में सपना चौधरी खुद को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। सपना सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। सपना चौधरी कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है और यूट्यूब पर उनके गाने धमाल मचाते हैं।
आखिर सलवार सूट पहनकर ही क्यों परफॉर्म करती हैं सपना चौधरी? जाने वजह
Reviewed by Admin
on
3:09 AM
Rating:



