भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर ज्यादा ही एक्टिव रहती हैं। विराट कोहली के साथ वह खुद की तस्वीरें पोस्ट करते रहती हैं। अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने रोमांटिक फोटोशूट करवाया है। रोमांटिक अंदाज में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
Third party image reference
दरअसल, मुंबई में विराट कोहली और आरपी एसजी द्वारा शुरू किए गए भारतीय खेल समारोह 2019 का आयोजन किया गया। जिसमें 17 खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में कप्तान कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं।
Third party image reference
समारोह से पहले कोहली और अनुष्का ने रोमांटिक फोटोशूट करवाया। कोहली और अनुष्का ने इस फोटो शूट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
Third party image reference
अनुष्का शर्मा ने इस मौके पर ब्लैक पैंट के साथ पीच रंग का फर टॉप पहना हुआ था। वो इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
Third party image reference
वहीं, भारतीय कप्तान भी बहुत हैंडसम लग रहे थे। कोहली के इस समारोह में क्रिकेट की दुनिया से युवराज सिंह, जहीर खान, अजिंक्य रहाणे के अलावा पहलवान विनेश फोगाट, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, दीपा करमाकर और मिल्खा सिंह आदि भी मौजूद थे।
Third party image reference
पहले यह समारोह फरवरी माह में आयोजित होने वाला था, लेकिन पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रोमांटिक फोटोशूट, तस्वीरें देख नहीं हटेंगी नजरें
Reviewed by Admin
on
1:52 AM
Rating:



