ये खिलाड़ी पहले जाता था ट्रक पर मैच खेलने के लिए अब है करोड़ों का मालिक

नमस्कार आपका हमारे यूसी न्यूज़ चैनल क्लासी क्रिकेट में स्वागत है, और हम एक बार फिर आपके लिए एक और रोचक जानकारी लेकर हाजिर हैं।


ये खिलाड़ी पहले जाता था ट्रक पर मैच खेलने के लिए अब है करोड़ों का मालिक
Third party image reference
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने हट के स्टाइल और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने से पहले पांड्या ने बहुत संघर्ष किया है हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए हार्दिक पांड्या ने अपने फैंस को बताया कि उन्होंने जीवन में कितनी मुश्किलों का सामना किया है।

Third party image reference
हार्दिक ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह ट्रक में खड़े हैं। पांड्या ने कैप्शन में लिखा वो दिन जब में ट्रक में इस तरह लोकल मैच खेलने जाया करता था उन दिनों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है अब तक सफर शानदार रहा है। हाँ मैं इस खेल से बहुत प्यार करता हूं। हार्दिक पांड्या पहले भी कई बार बता चुके हैं कि उनके और भाई कुणाल पांड्या के लिए उनके पिता ने बहुत संघर्ष किये हैं।

Third party image reference
उन्हें अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में पैसों की कमी के कारण पेट भर के खाना भी नहीं मिलता था और पांड्या में मैगी खाकर प्रैक्टिस किया करते थे। पांड्या पर पिछली साल कॉफी विथ करन शो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बैन लगाया था हालांकि बैन हटने के बाद उन्होंने शानदार कमबैक किया। इस साल आइपीएल में भी उन्होंने कमाल का खेल दिखाया और मुंबई इंडियंस टीम को खिताब जीतने में मदद की। वर्ल्ड कप के बाद से हार्दिक पांड्या ब्रेक पर थे और साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ टी ट्वेंटी सीरीज में उन्होंने टीम में वापसी की है।
ये खिलाड़ी पहले जाता था ट्रक पर मैच खेलने के लिए अब है करोड़ों का मालिक ये खिलाड़ी पहले जाता था ट्रक पर मैच खेलने के लिए अब है करोड़ों का मालिक Reviewed by Admin on 1:15 AM Rating: 5
Powered by Blogger.