दोस्तों एक बार फिर से स्वागत है आप लोगों का हमारे चैनल पर स्पोर्ट की न्यूज़ को पढ़ने के लिए आप हमारे चैनल को फॉलो करें. जैसा की आप सभी को पता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बेहतरीन बल्लेबाज युवराज सिंह लंबे समय से कैंसर की वजह से परेशानी में रह चुके हैं।
Third party image reference
कैंसर जैसी भयानक बीमारी की वजह से युवराज सिंह को विदेश में जाकर अपना इलाज कराना पड़ा था लेकिन युवराज सिंह के बाद एक अन्य खिलाड़ी को भी कैंसर जैसी भयानक बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। युवराज सिंह के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी स्किन कैंसर से पीड़ित हैं।
Third party image reference
2006 में पहली बार माइकल क्लार्क को उनकी इस बीमारी के बारे में पता चला था तब से माइकल क्लार्क लगातार इलाज करवा रहे हैं। माइकल क्लार्क के चेहरे और माथे पर स्किन कैंसर हो गया है। इंस्टाग्राम के माध्यम से उन्होंने अपने फैंस को बताया कि उनके माथे के स्किन की सर्जरी हो गई है और यह उनकी चौथी सर्जरी है।
Third party image reference
माथे से पहले माइकल क्लार्क ने चेहरे के स्किन कैंसर की सर्जरी करवाई थी। इसके बाद माइकल क्लार्क ने सभी खिलाड़ियों को धूप से स्किन को बचाने की सलाह दी है। माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया टीम को 2015 में वर्ल्ड कप का विजेता बनाया था।
युवराज के बाद अब ये खिलाड़ी हुआ कैंसर का शिकार, अपनी टीम को बना चुका है विश्वकप का विजेता
Reviewed by Admin
on
7:45 AM
Rating:


